26
BREAKING NEWS
Bihar: अब पटना की हर गली पर AI की नजर! 19 ‘नगर नेत्रा’ ई-स्कूटर बताएंगे कहां गड्ढा, कचरा और अतिक्रमण; कैमरे में कैद होगा शहर का हाल!Bihar: गोपालगंज में मौत बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रक, बाइक सवार ससुर-बहू को रौंदा; NH-27 पर मचा बवाल!Bihar: सम्राट सरकार के नए यूनिवर्सिटी कानून पर संग्राम, बिहार के कॉलेजों में आज सामूहिक अवकाश, मुख्यालयों पर गरजे शिक्षक-कर्मी!Bihar हाथ में तिरंगा, कदमों में जोश… 1.5 KM पैदल चले CM सम्राट, गांधी मैदान में मंत्रियों को गेट पर रोकने से मचा हल्का हंगामा!Bihar: VIP अंदाज छोड़ सेवा में जुटे नित्यानंद राय, कांवड़ियों के पैरों में खुद लगाया तेल और मरहम!Jharkhand: विधानसभा की किलेबंदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद; JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन से पहले सरकार ने बढ़ाई सख्ती!Bihar: 9 साल बाद फिर खुली ‘सृजन’ की फाइल, तेजस्वी के वार से गरमाई बिहार की सियासत; 5500 करोड़ के हिसाब पर उठे सवाल!Bihar: देवघर में आस्था का सैलाब, 10 KM लंबी कतार, ‘बोल बम’ से गूंजा बाबा धाम… दूसरी सोमवारी पर 4 लाख शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक!Bihar: वंदे मातरम के 150 साल… शेखपुरा में 9 से गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान!Bihar: सरकारी कब्जे से मुक्त हों हिंदू मंदिर, चढ़ावे का इस्तेमाल धर्म के प्रचार में हो, किशनगंज में साध्वी ऋतम्भरा का बड़ा बयान!Bihar: पेपर लीक करने वालों पर कसेगा शिकंजा, अब किसी की हिम्मत नहीं होगी, शाहनवाज हुसैन; राहुल गांधी पर भी साधा निशाना!Bihar: कांवरिया लेन में घुसी डायल-112 की गाड़ी, श्रद्धालु घायल… मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा टला!Bihar: डिप्टी CM का दौरा, अफसरों पर सख्ती… पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा गायब, लखीसराय में NDA की ‘अंदरूनी खटपट’ पर उठे बड़े सवाल!Bihar: पानी में चमका बिहार का सितारा, श्रेयांश यादव ने 100m फ्रीस्टाइल में जीता ब्रॉन्ज, 40 साल बाद पुरुष वर्ग में बड़ी उपलब्धि!Bihar: बाढ़ ने छीना सड़क का रास्ता, चारपाई बनी ‘एंबुलेंस’… गर्भवती महिला को पानी के बीच अस्पताल पहुंचाने की मजबूरी!
No menu items available
BREAKING
Bihar: अब पटना की हर गली पर AI की नजर! 19 ‘नगर नेत्रा’ ई-स्कूटर बताएंगे कहां गड्ढा, कचरा और अतिक्रमण; कैमरे में कैद होगा शहर का हाल!Bihar: गोपालगंज में मौत बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रक, बाइक सवार ससुर-बहू को रौंदा; NH-27 पर मचा बवाल!Bihar: सम्राट सरकार के नए यूनिवर्सिटी कानून पर संग्राम, बिहार के कॉलेजों में आज सामूहिक अवकाश, मुख्यालयों पर गरजे शिक्षक-कर्मी!Bihar हाथ में तिरंगा, कदमों में जोश… 1.5 KM पैदल चले CM सम्राट, गांधी मैदान में मंत्रियों को गेट पर रोकने से मचा हल्का हंगामा!Bihar: VIP अंदाज छोड़ सेवा में जुटे नित्यानंद राय, कांवड़ियों के पैरों में खुद लगाया तेल और मरहम!Jharkhand: विधानसभा की किलेबंदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद; JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन से पहले सरकार ने बढ़ाई सख्ती!Bihar: 9 साल बाद फिर खुली ‘सृजन’ की फाइल, तेजस्वी के वार से गरमाई बिहार की सियासत; 5500 करोड़ के हिसाब पर उठे सवाल!Bihar: देवघर में आस्था का सैलाब, 10 KM लंबी कतार, ‘बोल बम’ से गूंजा बाबा धाम… दूसरी सोमवारी पर 4 लाख शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक!Bihar: वंदे मातरम के 150 साल… शेखपुरा में 9 से गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान!Bihar: सरकारी कब्जे से मुक्त हों हिंदू मंदिर, चढ़ावे का इस्तेमाल धर्म के प्रचार में हो, किशनगंज में साध्वी ऋतम्भरा का बड़ा बयान!Bihar: पेपर लीक करने वालों पर कसेगा शिकंजा, अब किसी की हिम्मत नहीं होगी, शाहनवाज हुसैन; राहुल गांधी पर भी साधा निशाना!Bihar: कांवरिया लेन में घुसी डायल-112 की गाड़ी, श्रद्धालु घायल… मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा टला!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: अब पटना की हर गली पर AI की नजर! 19 ‘नगर नेत्रा’ ई-स्कूटर बताएंगे कहां गड्ढा, कचरा और अतिक्रमण; कैमरे में कैद होगा शहर का हाल!
4 minutes ago
Bihar: गोपालगंज में मौत बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रक, बाइक सवार ससुर-बहू को रौंदा; NH-27 पर मचा बवाल!
11 minutes ago
Bihar: सम्राट सरकार के नए यूनिवर्सिटी कानून पर संग्राम, बिहार के कॉलेजों में आज सामूहिक अवकाश, मुख्यालयों पर गरजे शिक्षक-कर्मी!
17 minutes ago
Bihar हाथ में तिरंगा, कदमों में जोश… 1.5 KM पैदल चले CM सम्राट, गांधी मैदान में मंत्रियों को गेट पर रोकने से मचा हल्का हंगामा!
27 minutes ago
Bihar: VIP अंदाज छोड़ सेवा में जुटे नित्यानंद राय, कांवड़ियों के पैरों में खुद लगाया तेल और मरहम!
37 minutes ago

Bihar: VIP अंदाज छोड़ सेवा में जुटे नित्यानंद राय, कांवड़ियों के पैरों में खुद लगाया तेल और मरहम!

बांका: सावन की भक्ति में डूबे बिहार के बांका जिले से रविवार को सेवा और समर्पण की ऐसी तस्वीर सामने...

बांका: सावन की भक्ति में डूबे बिहार के बांका जिले से रविवार को सेवा और समर्पण की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय चांदन प्रखंड के सुईया थाना क्षेत्र स्थित अबरखा टोनापाथर पहुंचे तो उन्होंने मंच से संबोधन तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि कांवड़ियों की सेवा में जुट गए। मंत्री ने श्रद्धालुओं के पैरों में तेल लगाया, मालिश की और दर्द व जख्म से परेशान कांवरियों को मरहम-दवा लगाकर राहत पहुंचाने की कोशिश की।

मौका था बोलबम सेवा समिति, दलसिंहसराय सेवा शिविर के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह का। देवघर जाने वाले कांवरिया पथ पर स्थित इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु विश्राम और चिकित्सा सुविधा के लिए पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने शिविर का जायजा लिया और वहां कांवरियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान नित्यानंद राय की नजर उन श्रद्धालुओं पर पड़ी, जो लंबी पैदल यात्रा के कारण पैरों और शरीर में दर्द से परेशान थे। इसके बाद वह खुद उनकी सेवा में लग गए। उन्होंने कांवरियों के पैरों में तेल लगाया और मालिश की। जिन श्रद्धालुओं ने शरीर में दर्द या पैरों में जख्म की शिकायत की, उन्हें जरूरी दवा और मरहम भी लगाया गया।

केंद्रीय मंत्री को इस तरह श्रद्धालुओं के बीच जमीन पर बैठकर सेवा करते देख आसपास मौजूद लोगों और कांवरियों की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने उनके इस सेवा भाव की सराहना की। सावन की कठिन यात्रा के बीच कांवरियों के लिए ऐसी सेवा को उन्होंने आस्था के साथ मानवता से जोड़कर देखा।

नित्यानंद राय ने इस दौरान कहा कि श्रावणी मेला केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल भी है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग कांवरियों की सेवा के लिए यहां पहुंचते हैं। सेवा शिविरों के जरिए श्रद्धालुओं को भोजन, पानी, ठहरने और चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बोलबम सेवा समिति द्वारा लगातार 50 वर्षों से कांवरियों की सेवा किए जाने को बड़ी उपलब्धि बताया। उनका कहना था कि लंबे समय से चल रही ऐसी सेवा परंपरा श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के साथ समाज में सेवा की भावना को भी मजबूत करती है।

इस मौके पर कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश उर्फ विक्की मिश्रा समेत सेवा समिति के अध्यक्ष रामगोपाल सुरेका, संयोजक रमेश कुमार सुरेका और सचिव प्रह्लाद केडिया सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के सामने कटोरिया स्टेशन से पटना के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग भी रखी। लोगों का कहना था कि क्षेत्र के यात्रियों को पटना आने-जाने में काफी परेशानी होती है। नित्यानंद राय ने इस मांग को रेल मंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

सावन की भीड़, कांवरियों की लंबी यात्रा और सेवा शिविर की हलचल के बीच नित्यानंद राय का कांवरियों के पैरों में तेल लगाते हुए सामने आया दृश्य दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। राजनीतिक पहचान से इतर एक केंद्रीय मंत्री का श्रद्धालुओं के बीच सेवाभाव से जुटना कार्यक्रम की सबसे खास तस्वीर बन गई।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: विधानसभा की किलेबंदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद; JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन से पहले सरकार ने बढ़ाई सख्ती!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top