21
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
6 hours ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
7 hours ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
7 hours ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
7 hours ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
7 hours ago

Jharkhand: छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- आपकी आवाज का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी, राजनीतिक बहकावे में न आएं!

रांची: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों से...

रांची: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों से संयम बनाए रखने और संवाद के जरिए समस्या का समाधान निकालने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को भी आंदोलन के दौरान स्थिति संभालने के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाई है और लोकतंत्र में अपनी बात रखने का उन्हें पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है।

सरकार ने आपकी बात सुनी है

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना है। सरकार के वरिष्ठ मंत्री लगातार छात्र प्रतिनिधियों से संवाद करते रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की मांगों पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि गलती या अनियमितता के लिए जिम्मेदार कोई भी व्यक्ति हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का उद्देश्य व्यवस्था की उन कमियों को दूर करना है, जिसकी वजह से भविष्य में किसी छात्र को परेशानी का सामना न करना पड़े।

परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम, सुरक्षित और जवाबदेह बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव में छात्रों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि झारखंड सिर्फ समस्याओं पर चर्चा करने वाला राज्य नहीं बने, बल्कि समस्याओं के समाधान की नई मिसाल कायम करे—सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।

विपक्ष पर माहौल बिगाड़ने का आरोप

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के बीच विपक्ष के कुछ लोगों ने राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ने और छात्रों को भटकाने की कोशिश की।

हेमंत सोरेन ने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी राजनीतिक नैरेटिव या बहकावे में न आएं और अपने मुद्दों के समाधान के लिए संवाद का रास्ता अपनाएं।

आप झारखंड का भविष्य है

मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “आप झारखंड का भविष्य हैं।” उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना सरकार का उद्देश्य नहीं है। उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।

अंत में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर छात्रों से संवाद और विश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि मिलकर इस पूरे मुद्दे का समाधान निकाला जा सकता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: लग्जरी कार छोड़ ट्रैक्टर पर सवार हुआ दूल्हा, खुद थामी स्टेयरिंग… ऐसी बारात देखने उमड़ी भीड़!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top