13
BREAKING NEWS
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!
No menu items available
BREAKING
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!
2 hours ago
शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!
2 hours ago
राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!
3 hours ago
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!
4 hours ago
समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!
4 hours ago

Bihar: लग्जरी कार छोड़ ट्रैक्टर पर सवार हुआ दूल्हा, खुद थामी स्टेयरिंग… ऐसी बारात देखने उमड़ी भीड़!

कटिहार: शादी की बारात आपने घोड़ी, लग्जरी कार या बग्घी पर जाते तो कई बार देखी होगी, लेकिन कटिहार के...

कटिहार: शादी की बारात आपने घोड़ी, लग्जरी कार या बग्घी पर जाते तो कई बार देखी होगी, लेकिन कटिहार के फलका में एक दूल्हे ने ऐसा देसी अंदाज चुना कि पूरी बारात ही चर्चा का विषय बन गई। दुल्हनिया को लेने दूल्हा ट्रैक्टर पर सवार होकर निकला और खास बात यह रही कि ट्रैक्टर की स्टेयरिंग भी खुद दूल्हे ने संभाल रखी थी।

मामला फलका प्रखंड की मोरसंडा पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित मांगणपट्टी गांव का है। यहां रहने वाले मो. महबूब के बेटे दिलशाद उर्फ राजा की शादी मोरसंडा गांव निवासी मोहम्मद आबिद की बेटी रौनक परवीन के साथ हुई।

दूल्हा बना खुद ट्रैक्टर का ड्राइवर

बारात निकलने का समय आया तो दूल्हा राजा पारंपरिक अंदाज में सज-धजकर तैयार हुआ, लेकिन बारात के लिए किसी महंगी कार या लग्जरी वाहन को चुनने के बजाय उसने ट्रैक्टर को अपना बाराती वाहन बनाया।

दूल्हा खुद ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर बैठा और स्टेयरिंग संभालते हुए बारात लेकर निकल पड़ा। ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली और अन्य देसी वाहनों में बाराती सवार थे।

सड़क पर जहां से गुजरी बारात, थम गई लोगों की नजरें

दूल्हे को ट्रैक्टर चलाते देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों की नजरें भी इस अनोखी बारात पर टिक गईं। गांव और आसपास के इलाकों में लोग सड़क किनारे खड़े होकर बारात देखने लगे।

किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाया तो किसी ने तस्वीरें कैमरे में कैद कीं। देखते ही देखते इस देसी अंदाज की बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा।

किसान परिवार से है दूल्हा

दूल्हे दिलशाद उर्फ राजा ने बताया कि वह किसान परिवार से हैं और ट्रैक्टर उनके परिवार की खेती-किसानी और मेहनत से जुड़ा हुआ है। इसी वजह से उन्होंने अपनी शादी में ट्रैक्टर को बारात का खास हिस्सा बनाने का फैसला किया।

उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया और बारात इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

मुखिया ने भी थामी ट्रैक्टर की स्टेयरिंग

बारात के दौरान मोरसंडा पंचायत के मुखिया अजहरुद्दीन उर्फ राजू नायक और वार्ड सदस्यों ने भी बारातियों का उत्साह बढ़ाया। मुखिया ने खुद ट्रैक्टर की स्टेयरिंग थामकर बारात में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया।

कटिहार की यह बारात इसलिए खास बन गई क्योंकि यहां दिखावे और महंगी गाड़ियों के बजाय दूल्हे ने अपनी जड़ों और खेती-किसानी से जुड़े ट्रैक्टर को बारात का केंद्र बना दिया। अब यह देसी बारात पूरे इलाके में लोगों की जुबान पर है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: झारखंड बंद: सड़कों पर BJP का प्रदर्शन, कई जगह जाम; हिरासत में कार्यकर्ता!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top