25
BREAKING NEWS
जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!चोरी के डर से Scorpio को बना दिया ‘छत की कार पार्किंग’; क्रेन से दो मंजिला मकान पर चढ़ी SUV, VIDEO वायरल!नेपाल आपदा का भयावह चेहरा; चीन ने पहली बार जारी किया मौत का आंकड़ा, 31 शव बरामद; 531 लापता, भारतीय टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज!काला लिबास… AC फर्स्ट क्लास… और सूटकेस में शराब; समस्तीपुर में युवती की ‘प्रीमियम तस्करी’ का खुला राज!JDU में फिर बगावत की आहट! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जो हमारा साथ नहीं दिया, हम उसका कैसे दें?चप्पल कांड से ‘वोट की चोट’ तक; प्रशांत किशोर ने मंत्री विवाद को बनाया बिहार की सियासत का आईना!बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!
No menu items available
BREAKING
जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!चोरी के डर से Scorpio को बना दिया ‘छत की कार पार्किंग’; क्रेन से दो मंजिला मकान पर चढ़ी SUV, VIDEO वायरल!नेपाल आपदा का भयावह चेहरा; चीन ने पहली बार जारी किया मौत का आंकड़ा, 31 शव बरामद; 531 लापता, भारतीय टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज!काला लिबास… AC फर्स्ट क्लास… और सूटकेस में शराब; समस्तीपुर में युवती की ‘प्रीमियम तस्करी’ का खुला राज!JDU में फिर बगावत की आहट! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जो हमारा साथ नहीं दिया, हम उसका कैसे दें?चप्पल कांड से ‘वोट की चोट’ तक; प्रशांत किशोर ने मंत्री विवाद को बनाया बिहार की सियासत का आईना!बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!
2 minutes ago
शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!
13 minutes ago
लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!
22 minutes ago
12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!
31 minutes ago
नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!
41 minutes ago

जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!

शेखपुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शेखपुरा जिले में यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।...

शेखपुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शेखपुरा जिले में यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसपी हिमांशु के निर्देश पर यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा के नेतृत्व में प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए विशेष निगरानी की जा रही है।

जन्माष्टमी पर मंदिरों और सड़कों पर विशेष नजर

यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा ने बताया कि पर्व को देखते हुए जिले के सभी थानों को अलर्ट मोड में रखा गया है। महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष पुलिस पोस्ट और चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। यातायात पुलिस के साथ अतिरिक्त जवानों की भी तैनाती की गई है, ताकि भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात को नियंत्रित किया जा सके।

चेवाड़ा गोलंबर, बरबीघा थाना चौक, हटिया मोड़, मिशन चौक समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात टीम को लगाया गया है।

वहीं शेखपुरा शहरी क्षेत्र में तीनमुहानी, चांदनी चौक-कटरा, दल्लू मोड़, स्टेशन रोड, जखराज स्थान, गिरहिंडा चौक, बुधौली चौक और कॉलेज मोड़ पर भी पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

गौशाला पहुंची पुलिस टीम, गौ माता को खिलाया गुड़-चना

जन्माष्टमी के अवसर पर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने गौशाला पहुंचकर गौ माता को गुड़-चना खिलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पर्व के दौरान जिले में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

‘हेलमेट-सीट बेल्ट जरूरी, रफ्तार पर लगाएं लगाम’

यातायात थानाध्यक्ष ने आम लोगों और श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करें, ओवरटेकिंग से बचें और वाहन की गति नियंत्रित रखें।

उन्होंने कहा कि मानवीय जीवन बेहद मूल्यवान है। एसपी हिमांशु के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

नियम तोड़ा तो जेब होगी ढीली, एक माह में 24 लाख की समन राशि

यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। यातायात थानाध्यक्ष के अनुसार इसी माह नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से करीब 24 लाख रुपये की समन राशि राजस्व जुर्माने के रूप में वसूली गई है।

पुलिस की इस सख्ती के बीच जन्माष्टमी पर भी यातायात नियम तोड़ने वालों पर विशेष नजर रहेगी। पुलिस का उद्देश्य कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना भी है।

ये खबर भी पढ़े: शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top