Sheikhpura News : अशोक चौधरी व इमाम ग़ज़ाली के मुलाकात पर सियासी पारा गर्म

मौका था पटना स्थित लोजपा (रा.) के पार्टी कार्यालय में दही-चूड़ा भोज का। जिसमें शेखपुरा लोजपा (रा.) के जिलाध्यक्ष इमाम ग़ज़ाली सहित विभिन्न जिलों से जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश स्तरीय नेताओं ने भाग लिया। जिसका स्वागत खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने किया। आयोजित कार्यक्रम में NDA से जुड़े लोग भी शामिल हुए। इस दौरान पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी ने लोजपा (रा.) के जिलाध्यक्ष इमाम ग़ज़ाली का तारीफ करते हुए कहा कि आप किसी परिचय के मोहताज नही है, आपको कौन नही जानता है। इस दौरान काफी देर तक मंत्री अशोक चौधरी और लोजपा (रा.) के जिलाध्यक्ष इमाम ग़ज़ाली में काफी देर तक शेखपुरा जिला के राजनीतिक पर चर्चा हुई। जिसके बाद पटना सहित शेखपुरा का सियासी पारा गर्म हो गया।

शेखपुरा सीट से इमाम ग़ज़ाली का प्रबल दावेदारी
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव में शेखपुरा जिला से इमाम ग़ज़ाली प्रबल दावेदार है। सूत्रों की मानें तो शेखपुरा जिला से BJP ने राज्यसभा सांसद बनाया है। जबकि JDU ने विधान परिषद के लिए प्रत्याशी दिया। जिसके बाद शेखपुरा सीट पर लोजपा और RLM दावा ठोक सकती है। गौरतलब है कि पिछली विधानसभा चुनाव में लोजपा की सीट पर इमाम ग़ज़ाली ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उनकी हार हुई थी। तब से लेकर आज तक इमाम ग़ज़ाली इस सीट पर अपना दावा ठोकते आ रहे है और वर्तमान में जमुई संसदीय क्षेत्र से लोजपा के ही सांसद है और शेखपुरा विधानसभा भी जमुई संसदीय क्षेत्र में आता है। जबकि अन्य 5 विधानसभा पर NDA का कब्जा है। जिस कारण शेखपुरा विधानसभा सीट पर लोजपा अपनी दावेदारी कर रही है। फिलहाल यह आने वाला समय ही बताएगा कि यह सीट किसके खाते में जाता है पर मंत्री अशोक चौधरी और लोजपा (रा.) के जिलाध्यक्ष इमाम ग़ज़ाली की मुलाकात ने शेखपुरा का राजनीतिक पारा गर्म कर दिया है।