14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
9 hours ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
9 hours ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
9 hours ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
9 hours ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
9 hours ago

भाकपा के वरिष्ठ नेता कॉ. रामाशीष पासवान के नि-धन पर उमड़ा जनसैलाब

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और बैठ बेगारी, बंधुआ मजदूरी एवं सामाजिक शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक रहे...

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और बैठ बेगारी, बंधुआ मजदूरी एवं सामाजिक शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक रहे कॉमरेड रामाशीष पासवान का पटना स्थित आईजीआईएमएस में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान जीवन-मरण के बीच संघर्ष करते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही शेखपुरा जिला समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

कॉमरेड रामाशीष पासवान मूलतः अरियरी प्रखंड के देवपुरी गांव के निवासी थे, और हाल में वे कारे गांव में रह रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाकपा कार्यकर्ताओं, नेताओं और महागठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं का तांता उनके निवास स्थान पर लग गया। शेखपुरा जिला पार्टी कार्यालय पर झंडा झुका कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा में भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव, वरिष्ठ नेता चंद्र भूषण प्रसाद, खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक धुरी पासवान, किसान सभा के जिला सचिव ललित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, वीरेंद्र पांडेय, सुमित्रा देवी, रंजीत पासवान, हकीम पासवान समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

त्याग और संघर्ष की मिसाल बने कॉ. रामाशीष

श्रद्धांजलि देते हुए प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि कॉ. रामाशीष पासवान ने जवानी में ही कम्युनिस्ट पार्टी का लाल झंडा थाम लिया और जीवन भर गरीब, किसान, मजदूर, दलित, महिला, छात्र और नौजवानों के हक़ में संघर्ष करते रहे। वह अरियरी अंचल में बैठ बेगारी, बंधुआगिरी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहे।

उनका जीवन त्याग और समर्पण की जीवंत मिसाल रहा। उनके पिता जब चौकीदार पद से सेवानिवृत्त हो रहे थे, तो उन्होंने वह नौकरी स्वयं न लेकर अपने छोटे भाई को दिलवाया और खुद को समाज सेवा में समर्पित कर दिया। मेहनत-मजदूरी करते हुए उन्होंने अपने पुत्र धर्मवीर प्रभाकर को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बनाने तक का संघर्ष किया।

अंतिम विदाई में पार्टी झंडा और कंधा

कॉ. रामाशीष पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी के झंडे में लपेटकर अंतिम विदाई दी। शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और अर्थी को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top