20
BREAKING NEWS
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!आरा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या!इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!
3 hours ago
दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!
3 hours ago
तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!
3 hours ago
गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!
4 hours ago
सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!
4 hours ago

गांधी जयंती पर जेल का खुला दरवाजा, 3 सजायाफ्ता बंदी रिहा; अपनों से मिलते ही छलकी आंखें!

मुजफ्फरपुर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर से तीन सजायाफ्ता बंदियों को रिहा...

मुजफ्फरपुर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर से तीन सजायाफ्ता बंदियों को रिहा किया गया। वर्षों तक जेल में रहने के बाद जब तीनों मुख्य द्वार से बाहर निकले और सामने अपने परिजनों को देखा तो भावुक हो गए। लंबे इंतजार के बाद अपनों से मिलते ही उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

रिहा होने वालों में समस्तीपुर निवासी रामजी साह, दरभंगा निवासी सुरेंद्र मंडल और मुजफ्फरपुर निवासी राजेश्वर सहनी शामिल हैं।

शॉल-माला से सम्मान, हाथ में गीता

रिहाई से पहले जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान ने तीनों बंदियों को शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बंदियों को समाज की मुख्यधारा में लौटकर नए सिरे से जीवन शुरू करने की शुभकामनाएं दीं।

जेल के मुख्य द्वार से बाहर निकलते समय तीनों को गीता की पुस्तक भी भेंट की गई। वर्षों बाद खुले वातावरण में कदम रखते हुए तीनों भावुक नजर आए।

राज्यभर के 44 बंदियों को मिली रिहाई

कारा प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री की पहल पर 65 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध और गंभीर रूप से बीमार सजायाफ्ता बंदियों को मानवीय आधार पर रिहा करने का निर्णय लिया गया था।

प्रधान सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति ने जिलों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा के बाद बिहार के विभिन्न जेलों से 44 सजायाफ्ता बंदियों की कारा मुक्ति का आदेश जारी किया था। इनमें मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा के ये तीन बंदी भी शामिल हैं।

रिहा किए गए 44 बंदियों में 90 वर्ष से अधिक उम्र के दो, 80 वर्ष से अधिक उम्र के आठ, 70 वर्ष से अधिक उम्र के 20, 65 वर्ष से अधिक उम्र के 13 और एक गंभीर रूप से बीमार बंदी शामिल बताया गया है।

पीड़ित परिवारों के लिए 59.41 लाख की सहायता

गांधी जयंती के अवसर पर कारा मुक्ति के साथ पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की पहल भी की गई। पीड़ित कल्याण न्यास के तहत मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा से जुड़े पीड़ित परिवारों के लिए 59 लाख 41 हजार 791 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

राज्य की 47 जेलों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर 2,329 बंदियों से जुड़े 1,820 पीड़ित परिजनों के लिए कुल 3 करोड़ 86 लाख 6 हजार 627 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

कारा प्रशासन के अनुसार, गांधी जयंती पर हुई इस पहल में एक तरफ पात्र वृद्ध और गंभीर रूप से बीमार सजायाफ्ता बंदियों को मानवीय आधार पर रिहाई मिली, वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ी। वर्षों बाद जेल से बाहर निकले तीनों बंदियों के लिए यह दिन परिवार से दोबारा जुड़ने और जीवन को नए सिरे से शुरू करने का भावुक मौका बन गया।

ये खबर भी पढ़े: SKMCH में दिनदहाड़े महिला डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद बदमाश; सुरक्षा पर बड़ा सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top