20
BREAKING NEWS
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!आरा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या!इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!
3 hours ago
दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!
3 hours ago
तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!
3 hours ago
गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!
3 hours ago
सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!
3 hours ago

लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!

लखीसराय: जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को मंडल कारा, लखीसराय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

लखीसराय: जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को मंडल कारा, लखीसराय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारा परिसर में आयोजित बंदी दरबार में हिस्सा लिया और बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुविधाओं और कारा में चल रही सुधारात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।

जिला पदाधिकारी ने बंदियों से बातचीत के दौरान पेयजल, चापाकल, आरओ, रोजगारपरक प्रशिक्षण, सरकारी अधिवक्ता, कानूनी सहायता और परिजनों से संपर्क सहित कई मुद्दों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

हर दो महीने में लगे बंदी दरबार

DM शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मंडल कारा में हर दो माह पर नियमित रूप से बंदी दरबार आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद को सकारात्मक पहल बताते हुए इसे लगातार जारी रखने की बात कही।

उन्होंने कहा कि बंदियों के मानवीय, संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना जरूरी है। बंदियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा, खेल, योग, चित्रकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को महत्वपूर्ण बताया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारा प्रशासन को व्यवस्थाओं में लगातार सुधार करने और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

योग से शुरू होती है बंदियों की दिनचर्या

बंदी कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने जिला पदाधिकारी को कारा में संचालित विभिन्न कल्याणकारी और सुधारात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंदियों के दैनिक कार्यक्रम की शुरुआत योग से होती है।

अपराह्न के समय चित्रकला, खेल, संगीत और अन्य अतिरिक्त गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन गतिविधियों का उद्देश्य बंदियों को रचनात्मक कार्यों से जोड़ना और उनके भीतर सकारात्मक बदलाव की दिशा में काम करना है।

जेल में चल रही पाठशाला, 10वीं से उच्च शिक्षा तक की सुविधा

कारा में युवा और किशोर बंदियों के लिए अलग से कारा पाठशाला संचालित की जा रही है। इसमें प्रतिनियुक्त शिक्षक द्वारा शिक्षण कार्य कराया जाता है।

बंदियों को NIOS के माध्यम से 10वीं की शिक्षा तथा IGNOU के माध्यम से उच्च शिक्षा और 12वीं कक्षा के लिए नामांकन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा पात्र बंदियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

कानूनी मदद के लिए लीगल एड क्लीनिक

बंदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए मंडल कारा में लीगल एड क्लीनिक संचालित है। साथ ही 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराने के लिए PLV की व्यवस्था की गई है।

बंदियों ने जिला पदाधिकारी के समक्ष सरकारी अधिवक्ता की सुविधा, कानूनी सहायता और परिजनों से संपर्क से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। DM ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इलाज से लेकर विशेष आहार तक की व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान कारा प्रशासन की ओर से बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। कारा में चिकित्सकीय जांच और उपचार के साथ जरूरत के अनुसार बंदियों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की व्यवस्था है।

निरीक्षण के दौरान एक बंदी को बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए PMCH भेजे जाने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा बंदियों के लिए विशेष आहार की व्यवस्था होने की भी जानकारी दी गई।

कारा में कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे बंदियों को निर्धारित व्यवस्था के तहत आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाता है।

पानी और रोजगार से जुड़ी समस्याएं भी उठीं

बंदी दरबार के दौरान बंदियों ने जिला पदाधिकारी के सामने पेयजल, चापाकल की कमी और आरओ की समस्या को प्रमुखता से रखा। इसके अलावा रोजगारपरक कार्यक्रमों की आवश्यकता, कानूनी सहायता और परिजनों से संपर्क जैसे विषय भी सामने आए।

जिला पदाधिकारी ने बंदियों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित पदाधिकारियों को उनकी समस्याओं के नियमानुसार समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

जेल प्रशासन को सुधारात्मक गतिविधियां बढ़ाने का निर्देश

जेल अधीक्षक रमेश प्रसाद ने भी जिला पदाधिकारी को मंडल कारा की व्यवस्थाओं और बंदियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी।

निरीक्षण के क्रम में DM ने कारा प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों के कल्याण और सुधार से जुड़ी गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सुधार की प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए और कारा के भीतर सकारात्मक माहौल बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

औषधीय और सुगंधित पौधे भी लगाए

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कारा परिसर में औषधीय गुणों से भरपूर और सुगंधित पौधों का पौधरोपण भी किया। उन्होंने परिसर के सकारात्मक वातावरण को बनाए रखने और इस दिशा में निरंतर सुधार करने का निर्देश दिया।

DM ने कारा में संचालित सुधारात्मक और कल्याणकारी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, योग, खेल, संगीत, चित्रकला और कानूनी सहायता जैसी गतिविधियां बंदियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

ये खबर भी पढ़े: लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top