20
BREAKING NEWS
खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती।नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा...’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा... अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!
No menu items available
BREAKING
खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती।नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा…’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा… अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती।
8 minutes ago
नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!
17 minutes ago
मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा…’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!
23 minutes ago
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!
43 minutes ago
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!
6 hours ago

Bihar: बिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत, पटना में 4 बहनें गंगा में समाईं, कटिहार में 3 लड़कों की गई जान!

पटना/कटिहार: सावन की तीसरी सोमवारी पर बिहार से दर्दनाक खबर सामने आई है। पटना और कटिहार में अलग-अलग घटनाओं में...

पटना/कटिहार: सावन की तीसरी सोमवारी पर बिहार से दर्दनाक खबर सामने आई है। पटना और कटिहार में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान 7 बच्चियां डूब गईं, जिनमें 3 के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक बच्ची की तलाश जारी है। वहीं कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में कमला नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई।

गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव की सात बच्चियां सोमवार सुबह करीब 5 बजे सावन सोमवारी पर गंगा स्नान के लिए नदी किनारे पहुंची थीं। स्नान के दौरान एक बच्ची गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चियां भी गहरे पानी की ओर बढ़ गईं और सभी डूबने लगीं।

घटना देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। एक ग्रामीण ने बांस फेंककर बच्चियों को बचाने की कोशिश की। बांस पकड़कर तीन बच्चियां बाहर निकल आईं, जबकि चार बच्चियां नदी में बह गईं।

तीन शव मिले, एक की तलाश जारी

घटना के बाद SDRF की टीम, गोताखोर और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। देर शाम तक तीन बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि एक बच्ची की तलाश जारी है।

मृतकों में नंदनी कुमारी, राधिका कुमारी और एक अन्य बच्ची शामिल बताई जा रही है। जबकि आरती कुमारी समेत एक बच्ची अब भी लापता है। मृत बच्चियों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, सभी बच्चियां एक ही परिवार की थीं और आपस में बहनें या रिश्तेदार थीं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

बालू खनन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि गंगा में अवैध बालू खनन के कारण गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन्हीं गड्ढों में फंसने से बच्चियां डूब गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है।

पीड़ित परिवारों को मिलेगा मुआवजा

बाढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) उज्ज्वलकांत ने बताया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही सरकारी प्रावधान के तहत मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

कटिहार में कमला नदी बनी काल

उधर कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में कमला नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सात बच्चे नदी में नहाने और डुबकी लगाने गए थे। इसी दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए, जबकि चार अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मृत बच्चों की पहचान सत्यम कुमार (13 वर्ष), दिव्यांशु कुमार (11 वर्ष) और अमन कुमार (9 वर्ष) के रूप में हुई है।

अस्पताल की चिकित्सक डॉ. पूजा कुमारी ने बताया कि बच्चों को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में डूबने को ही मौत का कारण माना गया है।

मातम में डूबे परिवार

दोनों घटनाओं के बाद पटना और कटिहार में शोक का माहौल है। सावन की पावन सोमवारी पर हुए इन हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। प्रशासन ने लोगों से नदी और जलाशयों में स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: अशोकधाम हादसा सरकारी तंत्र की घोर विफलता, दोषियों पर दर्ज हो आपराधिक मुकदमा: जयप्रकाश नारायण यादव!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top