21
BREAKING NEWS
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा... अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!
No menu items available
BREAKING
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा… अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!
9 minutes ago
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!
5 hours ago
जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!
5 hours ago
दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!
5 hours ago
चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!
6 hours ago

Jharkhand: NHA के CEO ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण, डिजिटल हेल्थ सेवाओं का लिया जायजा!

रामगढ़: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत रामगढ़ को मॉडल जिला बनाने की दिशा में चल रही पहल के...

रामगढ़: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत रामगढ़ को मॉडल जिला बनाने की दिशा में चल रही पहल के बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने सोमवार को सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. बर्णवाल ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ABHA ID निर्माण, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, ऑनलाइन पंजीकरण, जांच रिपोर्ट की डिजिटल उपलब्धता तथा मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों के सुरक्षित डिजिटल प्रबंधन की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

डॉ. बर्णवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल स्वरूप देना नहीं है, बल्कि तकनीक के माध्यम से मरीजों को बेहतर, सरल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा जहां आवश्यकता हो, वहां डिजिटल सेवाओं को और मजबूत बनाया जाए।

उन्होंने मरीजों के बीच ABHA ID के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि रामगढ़ को डिजिटल हेल्थ के क्षेत्र में मॉडल जिला बनाने के लिए सदर अस्पताल समेत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ABDM के विभिन्न घटकों का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक डॉ. पंकज कुमार अरोड़ा ने भी डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक के बेहतर उपयोग को लेकर सुझाव दिए।

वहीं उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिला प्रशासन आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में मजबूत डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम विकसित कर उसका लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर स्वास्थ्यकर्मियों और संबंधित पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। साथ ही रामगढ़ को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मॉडल जिला बनाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: रामगढ़ बनेगा डिजिटल हेल्थ का मॉडल जिला, ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण पर मंथन!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top