9
BREAKING NEWS
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
No menu items available
BREAKING
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
6 hours ago
नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
6 hours ago
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!
6 hours ago
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!
6 hours ago
क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!
6 hours ago

Bihar: DMCH में मरीज के साथ ये कैसा सलूक? ट्रॉली की जगह फर्श पर घसीटा गया लावारिस मरीज, वीडियो ने खोल दी अस्पताल की व्यवस्था की पोल!

दरभंगा: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) के इमरजेंसी विभाग से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।...

दरभंगा: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) के इमरजेंसी विभाग से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। गंभीर हालत में इलाज के लिए पहुंचे एक लावारिस मरीज को ट्रॉली उपलब्ध कराने के बजाय सुरक्षा कर्मी द्वारा हाथ पकड़कर फर्श पर घसीटते हुए ट्रायज एरिया तक ले जाने का वीडियो सामने आया है।

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मरीज को ऑर्थोपेडिक इमरजेंसी से ट्रायज एरिया ले जाने के लिए कहा गया था। इस दौरान ट्रॉली मंगाने के बजाय सुरक्षा कर्मी ने मरीज का हाथ पकड़ा और उसे फर्श पर घसीटते हुए दूसरे स्थान तक पहुंचाया।

इमरजेंसी में मौजूद थीं ट्रॉलियां

बताया जा रहा है कि इमरजेंसी विभाग में कई ट्रॉलियां मौजूद थीं। इसके बावजूद मरीज को ट्रॉली उपलब्ध नहीं कराई गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले पुलिस इस युवक को DMCH की इमरजेंसी में लेकर आई थी। मरीज ने खुद को झंझारपुर का रहने वाला बताया है। हालांकि, गंभीर स्थिति के कारण वह अपने बारे में ज्यादा जानकारी देने की स्थिति में नहीं है।

वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन सख्त

मामला सामने आने के बाद DMCH अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने ऑर्थो विभागाध्यक्ष और यूनिट इंचार्ज को मरीज के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया है।

अधीक्षक ने कहा कि मरीज को फर्श पर घसीटकर ले जाने वाले सुरक्षा कर्मी की पहचान की जाएगी। पहचान होने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इलाज और व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मरीज गंभीर हालत में था और उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए उचित साधन उपलब्ध कराना अस्पताल की जिम्मेदारी थी।

अब अस्पताल प्रशासन की ओर से सुरक्षा कर्मी की पहचान और कार्रवाई के साथ-साथ यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर इमरजेंसी में ट्रॉलियां उपलब्ध होने के बावजूद मरीज को उनका लाभ क्यों नहीं मिला। पूरे मामले की जांच के बाद ही लापरवाही की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top