BREAKING NEWS
Bihar News : कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियों का जलवा, 50 अंकों से मोकामा ढेर!Bihar News : जब DM खुद साइकिल पर उतरे… लखीसराय में दिखा ग्रीन मिशन!Bihar News : DM के एक्शन से बदली तस्वीर, घंटों में खातों में पहुंचा शिक्षकों का वेतन!Bihar News : मिनी वाटर पार्क में मस्ती, खुशियों से झूम उठा लाल इंटरनेशनल स्कूल!Bihar News : शिक्षा मंत्री से मिला बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, 15 जून के बाद बैठक का आश्वासन!Bihar News : शेखपुरा में भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: “दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान” को लेकर तैयारियां तेज!Bihar News : शेखोपुरसराय नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज!Bihar News : शेखपुरा में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 4 गिरफ्तार, 40 लीटर महुआ शराब बरामद!Bihar News : लखीसराय में पीडीएस दुकानों की चयन प्रक्रिया रद्द, 106 विक्रेताओं की नियुक्ति पर लगी रोक!Bihar News : लखीसराय ने खो दी अपनी एक बुलंद आवाज, नहीं रहे संघर्षशील नेता रामगोपाल ड्रोलिया!Bihar News : लखीसराय में भीषण गर्मी का असर, स्कूलों के समय में बदलाव, दोपहर बाद कक्षाएं प्रतिबंधित!Bihar News : मंत्री श्रेयसी सिंह का बड़ा प्लान, खेल में क्रांति तय!Bihar News : लखीसराय में 15 पंचायत सचिव निलंबित, हड़ताल और अनुपस्थिति पड़ी भारी!Bihar News : लखीसराय के युवाओं के लिए बड़ा मौका, फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री!Bihar News : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बढ़ते हादसों पर सख्ती, ब्लैक स्पॉट सुधार और भारी वाहनों पर बनेगी नई रणनीति!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियों का जलवा, 50 अंकों से मोकामा ढेर!Bihar News : जब DM खुद साइकिल पर उतरे… लखीसराय में दिखा ग्रीन मिशन!Bihar News : DM के एक्शन से बदली तस्वीर, घंटों में खातों में पहुंचा शिक्षकों का वेतन!Bihar News : मिनी वाटर पार्क में मस्ती, खुशियों से झूम उठा लाल इंटरनेशनल स्कूल!Bihar News : शिक्षा मंत्री से मिला बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, 15 जून के बाद बैठक का आश्वासन!Bihar News : शेखपुरा में भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: “दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान” को लेकर तैयारियां तेज!Bihar News : शेखोपुरसराय नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज!Bihar News : शेखपुरा में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 4 गिरफ्तार, 40 लीटर महुआ शराब बरामद!Bihar News : लखीसराय में पीडीएस दुकानों की चयन प्रक्रिया रद्द, 106 विक्रेताओं की नियुक्ति पर लगी रोक!Bihar News : लखीसराय ने खो दी अपनी एक बुलंद आवाज, नहीं रहे संघर्षशील नेता रामगोपाल ड्रोलिया!Bihar News : लखीसराय में भीषण गर्मी का असर, स्कूलों के समय में बदलाव, दोपहर बाद कक्षाएं प्रतिबंधित!Bihar News : मंत्री श्रेयसी सिंह का बड़ा प्लान, खेल में क्रांति तय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियों का जलवा, 50 अंकों से मोकामा ढेर!
2 days ago
Bihar News : जब DM खुद साइकिल पर उतरे… लखीसराय में दिखा ग्रीन मिशन!
2 days ago
Bihar News : DM के एक्शन से बदली तस्वीर, घंटों में खातों में पहुंचा शिक्षकों का वेतन!
2 days ago
Bihar News : मिनी वाटर पार्क में मस्ती, खुशियों से झूम उठा लाल इंटरनेशनल स्कूल!
4 days ago
Bihar News : शिक्षा मंत्री से मिला बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, 15 जून के बाद बैठक का आश्वासन!
2 weeks ago
Advertisement

Bihar News : सीएम के  878.03 करोड़ की योजना के लिए एक लाख का प्रचार 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में शेखपुरा जिला के विकास के लिए 878.03 करोड़ योजना एवं उद्घाटन किया था।...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में शेखपुरा जिला के विकास के लिए 878.03 करोड़ योजना एवं उद्घाटन किया था। इसकी जानकारी आम लोगों तक पहुँच सकें, इसके लिए जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए थे। उसी कड़ी आज जिला प्रशासन का मटोखर दह के सुनसान जगह टेंट गाड़कर जिला प्रशासन बाज्यापाता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में जिन-जिन योजनाओं की स्वीकृति एवं घोषणा हुई, उसकी जानकारी मीडिया को दी गई। कायदे से यह जिला सभागार में हो सकता था, इस पर प्रशासन को एक रुपया भी खर्च नहीं होता, लेकिन सरकारी खर्च दिखाने के लिए जिला प्रशासन मटोखर दह में मात्र आधे घंटे के लिए टेंट, शामियाना, कुर्सी, माइक, एलईडी टीवी आदि का इंतजाम किया गया था तथा बड़े तामझाम से पत्रकारों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। सूत्रों की मानें तो इस एक घंटे के कार्यक्रम में लगभग एक लाख से अधिक रुपया खर्च किया गया।  

878.03 करोड़ की खर्च से शेखपुरा जिला के विकास में आएगी रफ़्तार 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम आरिफ अहसन ने पत्रकारों को बताया कि प्रगति यात्रा के क्रम में चिन्हित 09 योजनाओं की की मंजूरी मिल गई है। जिसमें कुल 878.03 करोड़ की खर्च किया जाएगा। पहली योजना- NH333A के (11वें कि.मी।)  टोठिया पहाड़ मोड़ से 7.35 कि.मी. लंबी कुसुम्भा से भाया मटोखर पथ तक 42.10 करोड़ की लागत से नया वाईपास का निर्माण कार्य होगा। बाईपास निर्माण होने से शेखोपुरसराय, राजगीर, नवादा. शाहपुर, सुमका आने-जाने की सुविधा मिलेगी। जिससे शेखपुरा शहर को काफी हद तक जाम से राहत मिलेगी। दूसरी योजना- नेमदारगंज-रमजानपुर-कोनांद मोड़ का 43.96 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण होगा। जिससे नवादा, वारसलीगंज, शाहपुर SH-83 होकर जाने वाले को नालंदा जाने में सुविधा होगी।

तीसरी योजना- 3.55 कि.मी. लंबी जखराज स्थान से हुसैनाबाद तक 16.74 करोड़ की लागत से वाईपास का निर्माण होगा। जिससे शेखपुरा शहर दल्लु चौक पर लगनेवाली जाम से निजात मिलेगी। साथ ही आढ़ा, धमौल, अरियरी के लोगों को लखीसराय, मुंगेर आने-जाने में सुविधा होगी। चौथी योजना- 21.50 कि.मी. लंबी सरमेरा-पचना (भदौस मोड़) में ग्रीनफील्ड वाईपास का 481.83 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। यह पथ शेखपुरा के लिए अतिरिक्त वाईपास का कार्य करेंगी। जिससे शहर में जाम की मुक्ति के साथ-साथ बिहारशरीफ, बरबीघा और पटना से आनेवाली वाहन शेखपुरा शहर में प्रवेश किये बिना लखीसराय व जमुई निकल सकेगी।  

सामस विष्णुधाम मंदिर एवं मटोखर दह का होगा सौंदर्यीकरण 

पांचवी योजना- पर्यटन एवं धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सामस विष्णु मंदिर का 14.99 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरणकरण एवं विकास होगा। गौरतलब हो कि भगवान विष्णु की इतनी बड़ी प्रतिमा होने के कारण इसे उत्तर भारत का बालाजी मंदिर कहा जाता है। छठी योजना- शेखपुरा जिला अंतर्गत मटोखर दह का 49.97 करोड़ की लागत से विकास एवं सौदर्यीकरण कार्य होगा। जिसके तहत वाटर स्पोर्टर्स गतिविधियां, जीप लाइन एडवेंचर, विभिन्न थीम पार्क, मटोखर दह के चारों तरफ पैदल पथ व साइक्लिंग ट्रैक का नित्रंयण, पार्किंग स्थल, कन्वेंशन हॉल व पर्यटक गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। बता दें कि मटोखर दह के पास शेख ख्वाजा मगरवी अलेह का मज़ार स्थापित है।

सातवीं योजना- 195.07 करोड़ की लागत से सकरी सिंचाई योजना अंतर्गत वाजिदपुर से नि:सृत मिर्जाइन नहर, बरगैन वितरणी से तेऊसाइन ब्रांच कैनाल एवं बरगैन वितरणी से नि:सृत ओनमा वितरणी का पुर्नस्थापन एवं लाइनिंग कार्य होगा। आठवीं योजना- 30.74 करोड़ की लागत से शेखपुरा जिला के चेवाड़ा प्रखंड में प्रखंड कार्यालय सह आवास परिसर का निर्माण होगा। नौवीं योजना- 19.73 करोड़ की लागत से शेखपुरा जिला मुख्यालय में मॉडल नक्शा पर आधारित 620 क्षमता का अटल कला भवन  का निर्माण होगा। 

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top