16
BREAKING NEWS
एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!लखीसराय शहर को मिलेंगे कई ‘तोहफे’, 33 वार्डों के नाले-स्लैब से लेकर त्योहारों की तैयारी तक; नगर परिषद ने खोला विकास का पिटारा!किशनगंज में JDU ने उठाया बिहार के पानी का सवाल, फरक्का संधि पर गरमाई सियासत; बोले- भविष्य के जल अधिकार से समझौता नहीं!शेखपुरा में बाढ़ ने खोल दी व्यवस्था की पोल? ग्रामीणों का दर्द लेकर DM तक पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले- अब चाहिए राहत नहीं, स्थायी समाधान!जहानाबाद में ‘कार्टन वाला इलाज’; टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता, PMCH रेफर; सदर अस्पताल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!सहरसा में बैंककर्मियों ने खोला आंदोलन का ‘कैलेंडर’, 11 सितंबर से शुरुआत… 26 अक्टूबर तक पहुंच सकती है हड़ताल!लखीसराय में बैंकिंग पर लगा ‘ब्रेक’, पांच दिन कामकाज की मांग पर बैंककर्मी सड़क पर; UFBU के आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन!
No menu items available
BREAKING
एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!लखीसराय शहर को मिलेंगे कई ‘तोहफे’, 33 वार्डों के नाले-स्लैब से लेकर त्योहारों की तैयारी तक; नगर परिषद ने खोला विकास का पिटारा!किशनगंज में JDU ने उठाया बिहार के पानी का सवाल, फरक्का संधि पर गरमाई सियासत; बोले- भविष्य के जल अधिकार से समझौता नहीं!शेखपुरा में बाढ़ ने खोल दी व्यवस्था की पोल? ग्रामीणों का दर्द लेकर DM तक पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले- अब चाहिए राहत नहीं, स्थायी समाधान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!
4 minutes ago
108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!
10 minutes ago
नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!
4 hours ago
2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!
4 hours ago
पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!
4 hours ago

Sheikhpura News : सोमवारीय बैठक ने अधिकारियों से संचालित योजनाओं का लिया फीडबैक, दिए कई निर्देश 

सोमवार को जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला स्तरीय सभी विभागों के...

सोमवार को जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रखंडों से विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी अपने-अपने प्रखंड से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बैठक में सर्वप्रथम जिले के सभी विभागों यथा स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, जीविका, विद्युत, आईसीडीएस, आपूर्ति, नगर एवं आवास विभाग, पीएचईडी, श्रम विभाग, कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्पाद विभाग, डीआरसीसी, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, मत्स्य विभाग, लघु सिंचाई विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग आदि के द्वारा संचालित योजनाएं की अधतन स्थिति की समीक्षा की गई। भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अब तक चिन्हित की गई भूमि एवं भवन निर्माण हेतु अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की।

जिसके तहत बताया गया कि वर्तमान में जिले में स्वीकृत 718 आँगनबाड़ी केन्द्रों में से 347 अपना एवं अन्य सरकारी भवनों में संचालित की जा रही है। विभाग द्वारा न्यूनतम 120 आँगनबाड़ी केन्द्रों के लिए भूमि उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें विभिन्न बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के द्वारा 106 भूमि को सत्यापित कर उपलब्ध कराया गया है जिसे स्वीकृति हेतु विभाग को भेजा गया है। जिला पदाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी प्रकार की बेसिक सुविधा तथा शौचालय ,पानी ,बिजली इत्यादि की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

हर घर नल का जल योजना से शत-प्रतिशत घरों में लगाने का निर्देश
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा संचालित हर घर नल का जल योजना से शत-प्रतिशत घरों को आच्छादित करने को भी निर्देशित किया गया। साथ ही नये वसावट वाले क्षेत्रों में भी शत-प्रतिशत नल जल का लाभ उपलब्ध कराने को कहा गया।  सभी घरों में मानक अनुरूप जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिले के विभिन्न पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन, खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मित किये जा रहे खेल मैदान, स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन की समीक्षा की गई तथा यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे उन्होंने कहा कि गर्मी के महीने में पेयजल की आम जनों को पेयजल की समस्या न हो इसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। उन्होने भूजल स्तर में सुधार हेतु सार्वजनिक तालाबों/पोखरों/आहरों एवं पैन आदि के जीर्णोद्धार के कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ सोख्ता निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

लोक शिकायत निवारण में जिले की रैंकिंग में सुधार लाने का निर्देश 
लोक शिकायत निवारण में जिले की रैंकिंग में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन-शिकायत के मामलों का ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित करने को सभी कार्यालय प्रधान को दिया गया। इसके अतिरिक्त माननीय उच्च न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के मामलों यथा-सी॰डब्लू॰जे॰सी॰, एम॰जे॰सी॰ एवं एल॰पी॰ए॰ आदि के मामलों को प्राथमिकता देते हुए ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सर्वे कराते हुए योग्य लाभुकों को ही उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।इसके लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निर्देश में सभी प्रखंडों में जनप्रतिनिधियों एवं आम सभा के माध्यम से इस योजना के अंतर्गत योग्य लाभुकों से संबंधित पात्रता से सभी को अवगत कराने को कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिए है कि सिर्फ जरूरतमंद लोगों को ही आवास मिले ।गलत करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी ।

बड़े ऋण धारकों के विरुद्ध गिरफ्तारी करने का निर्देश
उन्होंने नीलाम पत्र वाद के मामलों में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बड़े ऋण धारकों के विरुद्ध गिरफ्तारी करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, भू अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सभी वरीय उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।  

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top