17
BREAKING NEWS
लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!काजल राघवानी की एक झलक के लिए बेकाबू हुई भीड़, फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा; बिहारशरीफ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा!बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!JDU में अनंत सिंह का खुला विद्रोह; नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा, बोले- जमानत भी नहीं बचेगी!JDU की अहम बैठक में बड़े चेहरे गायब, ललन सिंह-अनंत सिंह नहीं पहुंचे; अंदरूनी मतभेद पर उठे सवाल!घर का दरवाजा बाहर से बंद, बेड पर मिला बीजेपी युवा नेता का शव; सहरसा में हत्या से सनसनी!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!काजल राघवानी की एक झलक के लिए बेकाबू हुई भीड़, फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा; बिहारशरीफ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा!बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!दरभंगा में डस्टबिन घोटाला; 45-55 की बाल्टी के लिए 89.50 रुपए भुगतान, 18 लाख खरीद का हिसाब जांच के घेरे में!पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप; बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर!कमरे में मजदूर का शव, पत्नी-बच्चे गायब; मुजफ्फरपुर में हत्या की आशंका से मचा हड़कंप!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!
5 hours ago
लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!
5 hours ago
शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!
5 hours ago
JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!
5 hours ago
महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!
5 hours ago

Bihar: श्रावणी मेले की सबसे भावुक तस्वीर, बेटी के लिए पिता का प्रण… 100 KM की दंडवत यात्रा!

मुंगेर: श्रावणी मेले में आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कोई नंगे पांव बाबा बैद्यनाथ के दरबार...

मुंगेर: श्रावणी मेले में आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कोई नंगे पांव बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंच रहा है, तो कोई दंडवत करते हुए अपनी भक्ति का परिचय दे रहा है। इसी बीच मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है।

मुजफ्फरपुर के रहने वाले मिथिलेश कुमार अपनी महज दो माह की बेटी को सजी हुई डोली में बैठाकर दंडवत यात्रा करते हुए देवघर जा रहे हैं। उनकी यह यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि बेटी के प्रति प्रेम और सम्मान का संदेश भी दे रही है।

मिथिलेश कुमार ने बताया कि पिछले साल वह अपने भाई की बेटी और परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने देवघर गए थे। उस दौरान उन्होंने भोलेनाथ से मन ही मन प्रार्थना की थी कि अगर उनके घर बेटी का जन्म होगा तो वह अपनी बेटी को साथ लेकर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा के दरबार पहुंचेंगे।

उनकी मनोकामना पूरी हुई और वर्ष 2026 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ। मिथिलेश पहले से एक बेटे के पिता हैं, लेकिन उनका कहना है कि बेटी के आने से परिवार पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि बेटी भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है।

डोली में बच्ची के लिए खास इंतजाम

अपनी दो माह की बेटी को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मिथिलेश ने डोली को खास तरीके से तैयार कराया है। डोली में पंखा, लाइट और सोलर ऊर्जा से चलने वाली सुविधाएं लगाई गई हैं। यात्रा के दौरान बच्ची की गर्मी और आराम का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

जैसे ही यह अनोखी डोली कच्ची कांवरिया पथ से गुजरती है, श्रद्धालु रुककर इसे देखते हैं और पिता के इस संकल्प की सराहना करते हैं।

बेटी सम्मान का दे रहे संदेश

आज भी समाज के कुछ हिस्सों में बेटियों को लेकर गलत सोच देखने को मिलती है। ऐसे समय में मिथिलेश कुमार की यह यात्रा एक सकारात्मक संदेश दे रही है कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि परिवार की खुशी और सौभाग्य का प्रतीक हैं।

श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंच रहे हैं, लेकिन मिथिलेश कुमार की यह दंडवत यात्रा आस्था के साथ-साथ बेटी के सम्मान की मिसाल बन गई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: 8 लाख कांवरिए… सुरक्षा में 4 हजार जवान, सावन की पहली सोमवारी पर सुल्तानगंज तैयार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top