15
BREAKING NEWS
शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; रातभर में तय होगा सफर!संजय झा के सामने ललन सिंह के समर्थन में नारेबाजी, लखीसराय में JDU की सियासत गरमाई!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!
14 hours ago
कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!
16 hours ago
राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!
16 hours ago
जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!
16 hours ago
मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!
16 hours ago

JDU की अहम बैठक में बड़े चेहरे गायब, ललन सिंह-अनंत सिंह नहीं पहुंचे; अंदरूनी मतभेद पर उठे सवाल!

पटना: जनता दल यूनाइटेड की विधानमंडल दल की अहम बैठक शुक्रवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में...

पटना: जनता दल यूनाइटेड की विधानमंडल दल की अहम बैठक शुक्रवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हुई। करीब तीन घंटे चली बैठक में बड़ी संख्या में विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए, लेकिन केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मोकामा विधायक अनंत सिंह, मंत्री अशोक चौधरी और डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई।

बैठक की अध्यक्षता जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने की। पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार भी बैठक में पहुंचे और उद्घाटन के बाद वापस लौट गए। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करने वालों में निशांत कुमार प्रमुख रहे, जबकि समापन भाषण प्रदेश अध्यक्ष ने दिया।

बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद की अटकलें लगने लगीं। हालांकि जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा और ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने गुटबाजी की बात को खारिज किया। उनका कहना था कि बैठक मुख्य रूप से ओरिएंटेशन कार्यक्रम था।

वहीं, अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें बैठक की जानकारी नहीं थी। उन्होंने विधान पार्षद नीरज कुमार को लेकर भी तीखी टिप्पणी की और आगामी एमएलसी चुनाव में उन्हें हराने की बात कही।

ललन सिंह के बैठक में नहीं पहुंचने को लेकर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह केवल विधानमंडल दल की बैठक थी, इसलिए सांसदों को आमंत्रित नहीं किया गया था। संजय झा के मुताबिक, ललन सिंह से उनकी लगातार बातचीत हो रही है और किसी नाराजगी की बात नहीं है।

बैठक में मौजूदगी और गैरमौजूदगी को लेकर उठे सवालों के बीच जेडीयू नेताओं के अलग-अलग बयानों ने पार्टी की आंतरिक राजनीति को चर्चा में ला दिया है। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने गुटबाजी की अटकलों को खारिज किया है।

ये खबर भी पढ़े: घर का दरवाजा बाहर से बंद, बेड पर मिला बीजेपी युवा नेता का शव; सहरसा में हत्या से सनसनी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top