9
BREAKING NEWS
आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया चक्कर; कार्यक्रम स्थल पर मची हलचल!दुर्गा पूजा में अनोखी रस्म; घर-घर स्वागत, अनाज और दान; टोली के गुजरने पर रास्ते में लेटते हैं लोग!न गाड़ी, न ट्रॉली… 16 कहारों के कंधे पर मां की विदाई, शेखपुरा में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा!बिहार का अनोखा गांव, जहां दशहरा पर राम-रावण युद्ध में दिखती है सदियों पुरानी परंपरा!किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!
No menu items available
BREAKING
आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया चक्कर; कार्यक्रम स्थल पर मची हलचल!दुर्गा पूजा में अनोखी रस्म; घर-घर स्वागत, अनाज और दान; टोली के गुजरने पर रास्ते में लेटते हैं लोग!न गाड़ी, न ट्रॉली… 16 कहारों के कंधे पर मां की विदाई, शेखपुरा में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा!बिहार का अनोखा गांव, जहां दशहरा पर राम-रावण युद्ध में दिखती है सदियों पुरानी परंपरा!किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!
17 hours ago
मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!
17 hours ago
मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!
17 hours ago
बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!
17 hours ago
9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!
17 hours ago

Bihar: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लखीसराय से बाहर जाने की जरूरत नहीं… जिले में ही शुरू हो गई है खास सुविधा!

लखीसराय: जिला समाहरणालय परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर...

लखीसराय: जिला समाहरणालय परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार एवं पटना के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रियाज नजमी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ हुई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रियाज नजमी ने बताया कि 21 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस विशेष शिविर का उद्देश्य उन क्षेत्रों के नागरिकों तक पासपोर्ट सेवा पहुंचाना है, जहां स्थायी पासपोर्ट सेवा केंद्र उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर लोकेशन में “पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर, लखीसराय” का चयन कर सकते हैं।

उन्होंने आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अन्य औपचारिकताओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल “पासपोर्ट आपके द्वार” अभियान के तहत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आसानी से पासपोर्ट सेवा उपलब्ध कराना है।

जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि लखीसराय जिले के लिए यह गौरव की बात है कि यहां दूसरी बार पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले शिविर को लोगों का बेहतर सहयोग और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इस बार भी अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई।

डीएम ने कहा कि पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए जिले के लोगों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती थी। अब मोबाइल वैन शिविर के माध्यम से यह सुविधा जिले में ही उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा “सेवा आपके द्वार” की अवधारणा के तहत सरकारी सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर इस विशेष शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और पासपोर्ट से जुड़े कार्यों को सरल एवं त्वरित तरीके से पूरा कराएं।

मौके पर जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: गिरफ्तारी से पहले मिली राहत, RJD विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top