11
BREAKING NEWS
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!
No menu items available
BREAKING
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!
7 hours ago
छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!
7 hours ago
‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!
7 hours ago
पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
7 hours ago
₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!
7 hours ago

Bihar: बेतिया में थाने पर धावा, गिरफ्तार महिला को छुड़ाने पहुंचे ग्रामीण, पुलिस से भिड़े; 9 गिरफ्तार!

बेतिया: पश्चिम चंपारण के नवलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात गिरफ्तार महिला को छुड़ाने पहुंचे लोगों ने थाने में जमकर...

बेतिया: पश्चिम चंपारण के नवलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात गिरफ्तार महिला को छुड़ाने पहुंचे लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने थाने के ओडी कक्ष में घुसकर ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में करीब दर्जन भर अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

नाबालिग के अपहरण के मामले में गिरफ्तार हुई थी महिला

पुलिस के अनुसार, नवलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते 5 जनवरी को शादी की नीयत से एक नाबालिग युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने चनपटिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव से एक महिला को गिरफ्तार किया था।

महिला की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद बुधवार रात दो लोग नवलपुर थाना पहुंचे और उसके बारे में जानकारी लेने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।

15-20 लोगों की भीड़ ने थाने में किया हंगामा

कुछ देर बाद करीब 15 से 20 लोगों का समूह थाने पहुंच गया। आरोप है कि भीड़ जबरन ओडी कक्ष में घुस गई और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान थाने में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हुई। पुलिस का आरोप है कि भीड़ ने सरकारी काम में बाधा डाली और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया।

आत्मरक्षा में हल्के बल का दावा

पुलिस के अनुसार, स्थिति बिगड़ने के बाद आत्मरक्षा में हल्के बल का प्रयोग किया गया और मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू कुमार, अनुपम कुमार, प्रकाश कुमार, नितेश कुमार, रामनारायण कुमार, मनीष कुमार, रवि कुमार, नवनीत कुमार और बलिराम कुमार के रूप में हुई है।

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

थाने में लाठी चलाने का वीडियो वायरल

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नवलपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार कुछ युवकों पर डंडे से कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं।

नवलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि थाने पर हंगामा करने पहुंचे लोगों में से एक युवक पर आत्मरक्षा के लिए साधारण बल का प्रयोग किया गया था।

प्रभारी सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला को छुड़ाने के लिए उसके परिवार और अन्य लोग थाने पहुंचे थे। मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

फिलहाल पुलिस थाने में हुए हंगामे, सरकारी कार्य में बाधा और पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: भारत-नेपाल सीमा से अवैध प्रवेश मामले में बड़ा फैसला, म्यांमार की महिला समेत चार को 3-3 साल की सजा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top