30
BREAKING NEWS
Jharkhand: उफनती नदियां, बढ़ता खतरा, रामगढ़ प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट!Jharkhand: झारखंड के 9 पुलिस जांबाज़ों को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति पदक से बढ़ा राज्य का गौरव!Bihar: झगड़ा शांत कराने गए जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या, भोजपुर में वार्ड सदस्य को मारी गोली!Jharkhand: JPSC घोटाले में CID के रडार पर 7 आरोपी, गिरफ्तारी के लिए झारखंडभर में ताबड़तोड़ छापेमारी!Bihar: नवादा में किशोरी की मौत बनी रहस्य, कब्र से शव निकालकर जांच में जुटी पुलिस!Bihar: रोहतास में प्रेमी संग भागी बेटी तो सदमे में डूबे पिता ने सोन नदी में लगाई छलांग, 4 मिनट के वीडियो ने खोली पोल!Bihar: छपरा में भाजपा नेता के भाई को अपराधियों ने मारी तीन गोलियां, 'जंगलराज' जैसी खौफनाक वारदात से दहला बिहार!Bihar: माफिया संग ठुमके लगाते ASI पर गिरी गाज, SSP ने किया सस्पेंड!Bihar: जब मुख्यमंत्री ने थामा तिरंगा, तो पूरा खड़गपुर बन गया देशभक्ति का कारवां… सड़क पर उमड़ा जनसैलाब, गूंज उठा भारत माता की जय!Bihar: हाजीपुर में कानून हुआ बंधक, पुलिस पर 200 लोगों का हमला, आरोपी छुड़ाकर ले गए; चौकीदार के घर चढ़कर बरसाईं गोलियां!Bihar: OBC से SC बनी 'मधु प्रिया'? पति चला रहा था NEET धांधली का नेटवर्क, OU ने खोली परत-दर-परत पोल!Bihar: Gen-Z की नब्ज पर तेजस्वी का दांव, 19 अगस्त को राजभवन मार्च से विपक्षी राजनीति में ‘रिटर्न’ की तैयारी!Jharkhand: चमोली टनल में कैद हुई सांसें, झारखंड के मजदूरों को बचाने की जंग तेज, CM हेमंत ने धामी को किया फोन!Jharkhand: खनिज हमारा, फैसला दिल्ली क्यों? माइनिंग बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- ऐसा आंदोलन होगा कि पूरा देश देखेगा!Bihar: हर घर तिरंगा कार्यक्रम में राष्ट्रगान अटका, वंदे मातरम् भी हुआ बाधित; DM समेत तमाम अधिकारी रहे मौजूद, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: उफनती नदियां, बढ़ता खतरा, रामगढ़ प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट!Jharkhand: झारखंड के 9 पुलिस जांबाज़ों को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति पदक से बढ़ा राज्य का गौरव!Bihar: झगड़ा शांत कराने गए जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या, भोजपुर में वार्ड सदस्य को मारी गोली!Jharkhand: JPSC घोटाले में CID के रडार पर 7 आरोपी, गिरफ्तारी के लिए झारखंडभर में ताबड़तोड़ छापेमारी!Bihar: नवादा में किशोरी की मौत बनी रहस्य, कब्र से शव निकालकर जांच में जुटी पुलिस!Bihar: रोहतास में प्रेमी संग भागी बेटी तो सदमे में डूबे पिता ने सोन नदी में लगाई छलांग, 4 मिनट के वीडियो ने खोली पोल!Bihar: छपरा में भाजपा नेता के भाई को अपराधियों ने मारी तीन गोलियां, ‘जंगलराज’ जैसी खौफनाक वारदात से दहला बिहार!Bihar: माफिया संग ठुमके लगाते ASI पर गिरी गाज, SSP ने किया सस्पेंड!Bihar: जब मुख्यमंत्री ने थामा तिरंगा, तो पूरा खड़गपुर बन गया देशभक्ति का कारवां… सड़क पर उमड़ा जनसैलाब, गूंज उठा भारत माता की जय!Bihar: हाजीपुर में कानून हुआ बंधक, पुलिस पर 200 लोगों का हमला, आरोपी छुड़ाकर ले गए; चौकीदार के घर चढ़कर बरसाईं गोलियां!Bihar: OBC से SC बनी ‘मधु प्रिया’? पति चला रहा था NEET धांधली का नेटवर्क, OU ने खोली परत-दर-परत पोल!Bihar: Gen-Z की नब्ज पर तेजस्वी का दांव, 19 अगस्त को राजभवन मार्च से विपक्षी राजनीति में ‘रिटर्न’ की तैयारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: उफनती नदियां, बढ़ता खतरा, रामगढ़ प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट!
16 minutes ago
Jharkhand: झारखंड के 9 पुलिस जांबाज़ों को राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति पदक से बढ़ा राज्य का गौरव!
21 minutes ago
Bihar: झगड़ा शांत कराने गए जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या, भोजपुर में वार्ड सदस्य को मारी गोली!
38 minutes ago
Jharkhand: JPSC घोटाले में CID के रडार पर 7 आरोपी, गिरफ्तारी के लिए झारखंडभर में ताबड़तोड़ छापेमारी!
52 minutes ago
Bihar: नवादा में किशोरी की मौत बनी रहस्य, कब्र से शव निकालकर जांच में जुटी पुलिस!
57 minutes ago

Bihar: नवादा में किशोरी की मौत बनी रहस्य, कब्र से शव निकालकर जांच में जुटी पुलिस!

नवादा: बिहार के नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र के बेलखुंडा गांव में एक किशोरी की संदिग्ध मौत ने पूरे...

नवादा: बिहार के नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र के बेलखुंडा गांव में एक किशोरी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। मामला तब और सनसनीखेज हो गया जब दफनाए जा चुके शव को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकलवाया। बड़ी बहन के गंभीर आरोपों के बाद अब यह मामला साधारण मौत से आगे बढ़कर रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की जांच का केंद्र बन गया है।

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय पिंकी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के शव को जल्दबाजी में गांव के श्मशान घाट में दफना दिया। लेकिन इसी बीच चंडीगढ़ में रह रही मृतका की बड़ी बहन खुशबू कुमारी ने पुलिस को फोन कर दावा किया कि उसकी बहन की हत्या की गई है और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को दफनाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और प्रशासनिक अनुमति के बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र की खुदाई कर शव बाहर निकाला गया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

जल्दबाजी में दफनाने पर उठे सवाल

मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किशोरी की मौत के बाद शव को इतनी जल्दी दफनाने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या यह सामान्य पारिवारिक निर्णय था या फिर इसके पीछे कोई और वजह छिपी हुई थी? इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है।

मां, पिता और बहन हिरासत में

जांच के दौरान पुलिस ने मृतका की सौतेली मां रिंकू देवी, पिता सोहर यादव और छोटी बहन गुड़िया कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले घर का माहौल कैसा था और घटना के बाद शव को दफनाने का फैसला किसने लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

फिलहाल पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। जांच में हत्या, आत्महत्या, बीमारी या अन्य किसी कारण से मौत की सभी संभावनाओं को ध्यान में रखा गया है।

चंडीगढ़ से आई कॉल बनी जांच की वजह

धमौल थाना प्रभारी हिमांशु कुमार के अनुसार, गुरुवार सुबह चंडीगढ़ से खुशबू कुमारी का फोन आया था। उसने आशंका जताई थी कि उसकी बहन की हत्या कर शव को जल्दबाजी में ठिकाने लगाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

अब पूरे गांव की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, क्योंकि वही बताएगी कि किशोरी की मौत एक सामान्य घटना थी या फिर कब्र में दफन कोई ऐसा राज था, जो अब बाहर आने वाला है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: रोहतास में प्रेमी संग भागी बेटी तो सदमे में डूबे पिता ने सोन नदी में लगाई छलांग, 4 मिनट के वीडियो ने खोली पोल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top