9
BREAKING NEWS
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
No menu items available
BREAKING
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
14 hours ago
नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
14 hours ago
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!
14 hours ago
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!
14 hours ago
क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!
14 hours ago

Bihar News : औरंगाबाद में लापता दो मासूमों के शव तालाब में मिले, परिवार में मचा कोहराम!

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां लापता दो मासूम बच्चों के...

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां लापता दो मासूम बच्चों के शव तालाब में मिलने से पूरे इलाके में मातम छा गया। यह घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के उमंगा टोला वरक्षीवीर गांव की है।

मृत बच्चों की पहचान 5 वर्षीय वैष्णवी कुमारी और 3 वर्षीय रंजन कुमार के रूप में हुई है। दोनों बच्चे दीपनगर थाना क्षेत्र के सहजादपुर गांव निवासी विक्की सिंह के पुत्र-पुत्री थे, जो पिछले कुछ समय से अपने ससुराल वरक्षीवीर में रहकर मजदूरी कर रहे थे।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार को दोनों बच्चे अचानक घर से लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित तालाब में दो बच्चों के शव तैरते हुए देखे। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया।

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बच्चों की मां पलक देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि पहली नजर में यह डूबने का मामला प्रतीत होता है, हालांकि वे प्रशासन से मामले की गहन जांच और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि मासूमों की सुरक्षा को लेकर समाज और प्रशासन को और कितनी सतर्कता बरतनी होगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : नालंदा में हेडमास्टर का विवादित चेहरा उजागर, पहले छेड़छाड़ का आरोप, अब शिक्षक से मारपीट!

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top