11
BREAKING NEWS
गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनावी घमासान; बिहार में BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप!हाजीपुर में नवविवाहिता को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर; PMCH रेफर!AIMIM ने सईद अनवर चांद पर फिर जताया भरोसा, शेखपुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा मिली!राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में दिखेगी लखीसराय की भागीदारी, चयनित प्रतिभागियों का दल रवाना!रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती, ग्रेजुएट के लिए मौका; 25 नवंबर तक करें आवेदन!सीतामढ़ी की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, बिहार चैंपियन बनी टीम; पटना उपविजेता!शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!रक्सौल में साइबर जासूसी का मामला; विजयवाड़ा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार!रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ के गहने की लूट, कंचन ज्वेलर्स को हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना!बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में कैसे पहुंचे 17.49 लाख? गोपालगंज शिक्षा विभाग में भुगतान पर उठे गंभीर सवाल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनावी घमासान; बिहार में BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप!हाजीपुर में नवविवाहिता को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर; PMCH रेफर!AIMIM ने सईद अनवर चांद पर फिर जताया भरोसा, शेखपुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा मिली!राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में दिखेगी लखीसराय की भागीदारी, चयनित प्रतिभागियों का दल रवाना!रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती, ग्रेजुएट के लिए मौका; 25 नवंबर तक करें आवेदन!सीतामढ़ी की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, बिहार चैंपियन बनी टीम; पटना उपविजेता!शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!
6 hours ago
थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!
6 hours ago
मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!
6 hours ago
स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!
6 hours ago
चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!
6 hours ago

Bihar: पटना सियासी संग्राम: कृष्णा अल्लावरु समेत 12 कांग्रेसियों पर FIR, कांग्रेस ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप!

पटना: राजधानी पटना में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच हुए हिंसक टकराव के बाद सियासी घमासान बढ़ गया है।...

पटना: राजधानी पटना में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच हुए हिंसक टकराव के बाद सियासी घमासान बढ़ गया है। भाजपा की ओर से कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु समेत 12 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। वहीं कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पक्षपात का आरोप लगाया है।

मामला उस वक्त गरमाया जब भाजपा नेता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी की स्थिति बन गई थी।

कांग्रेस का आरोप- हमला हुआ, फिर हम पर ही केस

कांग्रेस नेता और तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केवल आत्मरक्षा में कदम उठाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदर्शन की जानकारी पुलिस को पहले से थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस ने दावा किया कि अगर न्याय नहीं मिला तो पार्टी न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की थी। भाजपा नेताओं ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया।

भाजपा की ओर से पाटलिपुत्र थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

दोनों पक्षों ने दिया आवेदन

मारपीट की घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों पक्षों की ओर से पाटलिपुत्र थाने में शिकायत दी गई। कांग्रेस का कहना है कि उसका आवेदन मिलने के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: शहीदों की याद में लखीसराय DAV ने रोपा सम्मान का पौधा, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top