14
BREAKING NEWS
नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!लखीसराय शहर को मिलेंगे कई ‘तोहफे’, 33 वार्डों के नाले-स्लैब से लेकर त्योहारों की तैयारी तक; नगर परिषद ने खोला विकास का पिटारा!किशनगंज में JDU ने उठाया बिहार के पानी का सवाल, फरक्का संधि पर गरमाई सियासत; बोले- भविष्य के जल अधिकार से समझौता नहीं!शेखपुरा में बाढ़ ने खोल दी व्यवस्था की पोल? ग्रामीणों का दर्द लेकर DM तक पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले- अब चाहिए राहत नहीं, स्थायी समाधान!जहानाबाद में ‘कार्टन वाला इलाज’; टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता, PMCH रेफर; सदर अस्पताल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!सहरसा में बैंककर्मियों ने खोला आंदोलन का ‘कैलेंडर’, 11 सितंबर से शुरुआत… 26 अक्टूबर तक पहुंच सकती है हड़ताल!लखीसराय में बैंकिंग पर लगा ‘ब्रेक’, पांच दिन कामकाज की मांग पर बैंककर्मी सड़क पर; UFBU के आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन!नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 1.05 लाख का जुर्माना; लखीसराय POCSO कोर्ट का फैसला!5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
No menu items available
BREAKING
नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!लखीसराय शहर को मिलेंगे कई ‘तोहफे’, 33 वार्डों के नाले-स्लैब से लेकर त्योहारों की तैयारी तक; नगर परिषद ने खोला विकास का पिटारा!किशनगंज में JDU ने उठाया बिहार के पानी का सवाल, फरक्का संधि पर गरमाई सियासत; बोले- भविष्य के जल अधिकार से समझौता नहीं!शेखपुरा में बाढ़ ने खोल दी व्यवस्था की पोल? ग्रामीणों का दर्द लेकर DM तक पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले- अब चाहिए राहत नहीं, स्थायी समाधान!जहानाबाद में ‘कार्टन वाला इलाज’; टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता, PMCH रेफर; सदर अस्पताल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!सहरसा में बैंककर्मियों ने खोला आंदोलन का ‘कैलेंडर’, 11 सितंबर से शुरुआत… 26 अक्टूबर तक पहुंच सकती है हड़ताल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!
2 hours ago
2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!
2 hours ago
पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!
2 hours ago
गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!
2 hours ago
भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!
3 hours ago

Bihar: शहीदों की याद में लखीसराय DAV ने रोपा सम्मान का पौधा, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा!

लखीसराय: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लखीसराय के डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को सैनिक सम्मान सभा एवं “एक...

लखीसराय: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लखीसराय के डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को सैनिक सम्मान सभा एवं “एक पेड़ शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और डीएवी गान के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़हिया बीडीओ राकेश कुमार, विशिष्ट अतिथि सूबेदार एमपी मंडल एवं हवलदार आरपी यादव मौजूद रहे। वहीं शहीद नायक नीरज की पत्नी रूबी देवी सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार सिंह ने अतिथियों को बुके, मोमेंटो, डायरी, शॉल और बैच देकर सम्मानित किया।

छात्रों ने दिखाई देशभक्ति की झलक

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “कारगिल विजय” पेश की, जिसने मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। छात्रों के देशभक्ति गीत और स्टूडेंट्स काउंसिल के सदस्यों की परेड मार्च ने कार्यक्रम में जोश भर दिया।

प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य जीत नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति, कर्तव्य और अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से सैनिकों के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना अपनाने की अपील की।

शहीदों की याद में लगाया पौधा

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में “एक पेड़ शहीदों के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। विद्यालय प्रबंधन और अतिथियों ने पौधा लगाकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की पहल की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नमिता आनंद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक एनआर नायक ने किया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: लखीसराय में श्रावणी मेला से लेकर सुरक्षा और राशन व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कई निर्देश!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top