16
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!
8 minutes ago
कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!
21 minutes ago
सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!
31 minutes ago
वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!
39 minutes ago
मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!
47 minutes ago

प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!

मुंगेर: मुफस्सिल थाना पुलिस ने बांक मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान नकली और अवैध सिगरेट की बड़ी खेप...

मुंगेर: मुफस्सिल थाना पुलिस ने बांक मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान नकली और अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से करीब चार लाख आठ हजार सिगरेट बरामद की है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार कर पिकअप और सिगरेट की पूरी खेप जब्त कर ली गई। खास बात यह रही कि जिस पिकअप से सिगरेट की खेप ले जाई जा रही थी, उसके आगे के शीशे पर ‘प्रेस’ लिखा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान बीआर 09जीसी-9392 नंबर के पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सिगरेट के दर्जनों कार्टून रखे मिले। तलाशी के दौरान गोल्ड फ्लैक समेत विभिन्न ब्रांड की करीब 4.08 लाख सिगरेट बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

सिगरेट की खेप से संबंधित वैध कागजात मांगे जाने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सिगरेट और पिकअप को जब्त कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान राजू कुमार उर्फ रणवीर, निवासी छर्रापट्टी शिवकुंड, हेमजापुर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

एसपी सैयद इमरान मसूद के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन पर भारी मात्रा में नकली और अवैध सिगरेट लादकर भागलपुर में डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर बांक मोड़ के पास वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर कार्रवाई की गई।

पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि वह पिकअप भाड़े पर चलाता है और मिन्नत नगर निवासी मोहम्मद राजा के कहने पर सिगरेट की खेप लेकर भागलपुर जा रहा था। पुलिस ने मामले में राजू कुमार उर्फ रणवीर और मोहम्मद राजा के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अब पुलिस जब्त सिगरेट की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और अवैध कारोबार में उनकी भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

ये खबर भी पढ़े: 40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top