9
BREAKING NEWS
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
No menu items available
BREAKING
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
6 hours ago
नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
6 hours ago
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!
7 hours ago
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!
7 hours ago
क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!
7 hours ago

Bihar News : नालंदा में हेडमास्टर का विवादित चेहरा उजागर, पहले छेड़छाड़ का आरोप, अब शिक्षक से मारपीट!

नालंदा जिले से एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। रहुई प्रखंड के मध्य...

नालंदा जिले से एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। रहुई प्रखंड के मध्य विद्यालय इतासंग में इस बार पढ़ाई नहीं, बल्कि विवाद और मारपीट ने सुर्खियां बटोरी हैं।

आरोपों के घेरे में हैं प्रधानाध्यापक उदित नारायण, जिन पर अपने ही सहकर्मी शिक्षक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का गंभीर आरोप लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में किसी बात को लेकर उदित नारायण और शिक्षक सत्यनारायण कुमार के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान शिक्षक सतीश कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन मामला शांत होने के बजाय और भड़क गया।

आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने गुस्से में आकर सतीश कुमार के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान सतीश कुमार की दाहिनी आंख में चोट लग गई और उन्हें इलाज के लिए पहले स्थानीय सीएचसी, फिर बेहतर उपचार के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया।

घटना के बाद जख्मी शिक्षक ने रहुई थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले पर थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उदित नारायण पर एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लग चुका है, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बॉन्ड भरवाकर छोड़ा था।

लगातार सामने आ रहे आरोपों ने शिक्षा विभाग और शिक्षक समुदाय में भारी नाराजगी पैदा कर दी है। शिक्षकों का कहना है कि अगर इस बार भी कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।

फिलहाल यह मामला सिर्फ एक स्कूल का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की साख पर सवाल खड़ा कर रहा है—जहां गुरु ही विवादों में घिरा हो, वहां शिक्षा का स्तर कैसा होगा, यह बड़ा सवाल बन गया है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : दीप जले, मंत्र गूंजे… और उसी बीच कट गया डीएम का कुर्सी से कनेक्शन!

नालंदा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top