9
BREAKING NEWS
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
No menu items available
BREAKING
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
39 minutes ago
नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
50 minutes ago
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!
1 hour ago
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!
1 hour ago
क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!
1 hour ago

Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!

नालंदा: जिले के भागनबिगहा थाना क्षेत्र स्थित गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स में शनिवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश लगातार...

नालंदा: जिले के भागनबिगहा थाना क्षेत्र स्थित गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स में शनिवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। वर्ष 2024-28 बैच के BSc नर्सिंग सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन पर मैनेजमेंट के नाम पर राशि लेने और परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान टीवी, कुर्सियां, खिड़कियों के शीशे, गमले समेत कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद छात्रों ने शांतिदूत अस्पताल के बाहर भी रोड़ेबाजी की। इसमें अस्पताल के बड़े दरवाजे को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

रिजल्ट को लेकर छात्रों में नाराजगी

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि सेमेस्टर-1 की परीक्षा के परिणाम में करीब 90 प्रतिशत विद्यार्थियों का रिजल्ट खराब रहा है। छात्रों का कहना है कि मैनेजमेंट के नाम पर राशि लेने के बावजूद परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के खराब प्रदर्शन से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।

छात्रों ने परिणाम में गड़बड़ी की जांच कराने और पूरे मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मराज कुमार, अंचलाधिकारी राजकमल, थानाध्यक्ष राज कुमार चौधरी समेत ललित विजय और दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उन्हें शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

प्रशासन छात्रों की शिकायतों को सुनने के साथ-साथ तोड़फोड़ की घटना की भी जानकारी जुटा रहा है। छात्रों के आरोप, परीक्षा परिणाम और कॉलेज प्रबंधन की भूमिका की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी छात्रों से बातचीत कर विवाद को शांत कराने में जुटे हैं। वहीं, कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top