22
BREAKING NEWS
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!
No menu items available
BREAKING
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
4 hours ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
4 hours ago
25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!
4 hours ago
डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!
4 hours ago
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!
8 hours ago

Bihar: सड़क बनी ‘धान का खेत’, भागलपुर में ग्रामीणों ने रोपाई कर जताया अनोखा विरोध!

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में बदहाल सड़क के खिलाफ ग्रामीणों ने ऐसा विरोध किया, जिसने हर किसी का ध्यान...

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में बदहाल सड़क के खिलाफ ग्रामीणों ने ऐसा विरोध किया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। पीरपैंती प्रखंड की कीर्तनिया पंचायत में कीर्तनियां–पकड़िया मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने कीचड़ और पानी से लबालब सड़क को ही खेत बना दिया और धान की रोपाई शुरू कर दी

इतना ही नहीं, लोगों ने सड़क पर खाद डालकर प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब यह पहचानना मुश्किल है कि यह सड़क है या धान का खेत।

यह मार्ग NH-80 से जुड़ा प्रमुख रास्ता है, जिससे आसपास के कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। लेकिन पिछले करीब दो वर्षों से सड़क जर्जर हालत में है। जगह-जगह बने गड्ढे बारिश में पानी से भर जाते हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों के अनुसार सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को होती है। बारिश के दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है और कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं।

स्थानीय समाजसेवी बमबम सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन को आवेदन देने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मजबूर होकर ग्रामीणों को यह अनोखा विरोध करना पड़ा, ताकि सरकार का ध्यान इस ओर जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण या मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नीरज चोपड़ा से प्रेरित बिहार के युवा, पटना में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम—कौन बना चैंपियन?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top