29
BREAKING NEWS
Bihar: सड़क गायब, नाव ही सहारा… बाढ़ के बीच गुरुजी निभा रहे फर्ज!Bihar: 7 साल बाद क्यों छेड़ें? SC का सख्त रुख—लालू यादव को राहत बरकरार, चारा घोटाला फिर सुर्खियों में!Bihar: सम्राट के दावे पर अनंत सिंह का हमला—“सरकार के पास फंड नहीं”, JDU में घमासान तेज!Jharkhand: कोयलांचल का बड़ा नेता चला गया—मन्नान मल्लिक के निधन से शोक की लहर!Jharkhand: बोकारो में ‘नो दहेज’ शादी का बड़ा संदेश, बैलगाड़ी में निकली बारात, कुड़माली धुन पर झूमे बराती!Bihar: जिस अफसर पर लगे थे वसूली के आरोप, वही अब शराब मामले में गिरफ्तार… आखिर मामला क्या है?Jharkhand: जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर रांची का ट्रैफिक बदला, 16 से 25 जुलाई तक 10 दिन इन रास्तों पर नो एंट्री!Jharkhand: झारखंड में बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर, AI-रोबोटिक्स से सेमीकंडक्टर तक होगी पढ़ाई!Bihar: बिहार में अफसरों का गैंग चला रहा सरकार, 3500 करोड़ के टेंडर पर सुधाकर सिंह का बड़ा हमला, बोले- मंत्रियों की नहीं चलती!Bihar: तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से मिली जमानत, 17 साल पुराने धोखाधड़ी केस में हुई थी गिरफ्तारी!Bihar: नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! बागमती उफनी, पीपा पुल डूबा… कई जिलों पर मंडराया संकट!Jharkhand: ये तस्वीर विकास के दावों पर सवाल है… खूंटी में गर्भवती को ऐसे पहुंचाया अस्पताल!Jharkhand: कोल्हान में ‘खामोश दुश्मन’ का हमला, 86 गांव रेड जोन, बिना लक्षण वाले 352 मरीजों ने बढ़ाई चिंता!Jharkhand: बाजार की राखी नहीं, बच्चों के प्यार की सौगात, देवघर में सरकारी स्कूलों के हाथों से बनेगी राखी!Jharkhand: टेरर फंडिंग पर ED का बड़ा प्रहार, लातेहार से जुड़े मामले में 3.87 करोड़ की 11 संपत्तियां कुर्क!
No menu items available
BREAKING
Bihar: सड़क गायब, नाव ही सहारा… बाढ़ के बीच गुरुजी निभा रहे फर्ज!Bihar: 7 साल बाद क्यों छेड़ें? SC का सख्त रुख—लालू यादव को राहत बरकरार, चारा घोटाला फिर सुर्खियों में!Bihar: सम्राट के दावे पर अनंत सिंह का हमला—“सरकार के पास फंड नहीं”, JDU में घमासान तेज!Jharkhand: कोयलांचल का बड़ा नेता चला गया—मन्नान मल्लिक के निधन से शोक की लहर!Jharkhand: बोकारो में ‘नो दहेज’ शादी का बड़ा संदेश, बैलगाड़ी में निकली बारात, कुड़माली धुन पर झूमे बराती!Bihar: जिस अफसर पर लगे थे वसूली के आरोप, वही अब शराब मामले में गिरफ्तार… आखिर मामला क्या है?Jharkhand: जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर रांची का ट्रैफिक बदला, 16 से 25 जुलाई तक 10 दिन इन रास्तों पर नो एंट्री!Jharkhand: झारखंड में बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर, AI-रोबोटिक्स से सेमीकंडक्टर तक होगी पढ़ाई!Bihar: बिहार में अफसरों का गैंग चला रहा सरकार, 3500 करोड़ के टेंडर पर सुधाकर सिंह का बड़ा हमला, बोले- मंत्रियों की नहीं चलती!Bihar: तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से मिली जमानत, 17 साल पुराने धोखाधड़ी केस में हुई थी गिरफ्तारी!Bihar: नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! बागमती उफनी, पीपा पुल डूबा… कई जिलों पर मंडराया संकट!Jharkhand: ये तस्वीर विकास के दावों पर सवाल है… खूंटी में गर्भवती को ऐसे पहुंचाया अस्पताल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: सड़क गायब, नाव ही सहारा… बाढ़ के बीच गुरुजी निभा रहे फर्ज!
2 hours ago
Bihar: 7 साल बाद क्यों छेड़ें? SC का सख्त रुख—लालू यादव को राहत बरकरार, चारा घोटाला फिर सुर्खियों में!
3 hours ago
Bihar: सम्राट के दावे पर अनंत सिंह का हमला—“सरकार के पास फंड नहीं”, JDU में घमासान तेज!
3 hours ago
Jharkhand: कोयलांचल का बड़ा नेता चला गया—मन्नान मल्लिक के निधन से शोक की लहर!
3 hours ago
Jharkhand: बोकारो में ‘नो दहेज’ शादी का बड़ा संदेश, बैलगाड़ी में निकली बारात, कुड़माली धुन पर झूमे बराती!
3 hours ago

जनता दरबार में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का निर्देश

समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में शुक्रवार को “जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी” कार्यक्रम हुआ। जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की...

समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में शुक्रवार को “जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी” कार्यक्रम हुआ। जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में आयोजित इस दरबार में 43 मामले आए। इनमें जमीन विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने, वेतन भुगतान, ऋण दिलाने, बिजली बिल सुधार, आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधार, रास्ता अवरुद्ध करने, बैंक से ऋण नहीं मिलने, नल-जल की समस्या, बिजली का नया पोल लगाने, प्राथमिकी दर्ज कराने, पारिवारिक संपत्ति विवाद, राशन कार्ड बनाने, मारपीट, चिमनी भट्ठा के अवैध संचालन और सामुदायिक भवन निर्माण से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं।  

शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किराएदार शोभा देवी और उनके पति महेंद्र महतो पर मकान का किराया नहीं देने की शिकायत की। गगौर निवासी प्रेमलता देवी ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली और दूसरी किस्त मिल चुकी है, लेकिन तीसरी किस्त अब तक नहीं मिली। कुसुम्भा की दुलारी देवी ने कहा कि उन्हें आवास योजना का लाभ मिला था, लेकिन मुखिया ने बताया कि उनकी राशि लौट गई है। उन्होंने जांच की मांग की।  

मध्य विद्यालय तेलकार बरबीघा की शिक्षिका कुमारी उषा ने जनवरी और फरवरी 2025 का वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। गवय के युगल किशोर पांडेय ने बताया कि उन्होंने ग्रामीण बैंक मेहुस से 50 हजार रुपये का ऋण लिया था, लेकिन बैंक ने केवल 13,500 रुपये ही दिए। बेलछी की रिम्पी कुमारी ने सरकारी अमीन से जमीन की नापी कराने की मांग की। धनकौल के शिवनंदन यादव ने बताया कि सर्वे में उनकी जमीन उनके भाई रविन्द्र यादव के नाम कर दी गई है। इस पर डीएम ने जांच का आदेश दिया।  

डलहर की सरिता देवी ने सेंट्रल बैंक शेखपुरा से 8.74 लाख रुपये का ऋण लिया था, लेकिन बैंक मैनेजर और शंभू महतो ने धोखाधड़ी कर पूरी राशि निकाल ली। उन्होंने जांच की मांग की। चांदनी चौक शेखपुरा के संजय कुमार ने घर का रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत की। औरैया के सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने बिहार ग्रामीण बैंक मेहुस में खाता खोलने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।  

डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समय पर मामलों के निष्पादन के निर्देश दिए। इस मौके पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सभी अंचल अधिकारी मौजूद थे।   

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
error: Content is protected !!
Scroll to Top