8
BREAKING NEWS
रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में मोबाइल चोर की शामत; खिड़की से लटकता रहा युवक, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!7 अक्टूबर को शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, ‘सेवा ज्योति’ से ‘विकसित भारत’ तक दिखेगा संगठन का दम!शेखपुरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव; CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, आधा दर्जन राउंड फायरिंग से दहला पचना!जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!
No menu items available
BREAKING
रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में मोबाइल चोर की शामत; खिड़की से लटकता रहा युवक, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!7 अक्टूबर को शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, ‘सेवा ज्योति’ से ‘विकसित भारत’ तक दिखेगा संगठन का दम!शेखपुरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव; CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, आधा दर्जन राउंड फायरिंग से दहला पचना!जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!
15 hours ago
5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!
15 hours ago
सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!
15 hours ago
AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!
15 hours ago
सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!
15 hours ago

Bihar News : मंत्री श्रेयसी सिंह का बड़ा प्लान, खेल में क्रांति तय!

पटना: बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विकास भवन में खेल विभाग की समीक्षा बैठक कर राज्य में...

पटना: बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विकास भवन में खेल विभाग की समीक्षा बैठक कर राज्य में खेल विकास को नई दिशा देने के संकेत दिए। बैठक में नव नियुक्त खेल सचिव विनोद सिंह गुंज्याल, खेल निदेशक आरिफ अहसन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक सक्रिय, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने पर जोर दिया गया। मंत्री ने निर्देश दिया कि हर सोमवार और बुधवार को नियमित समीक्षा बैठक अनिवार्य रूप से हो, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर और प्रभावी ढंग से हो सके।

श्रेयसी सिंह ने एकलव्य विद्यालयों और खेल प्रशिक्षण केंद्रों को प्रतिभा विकास का मजबूत आधार बताते हुए इनके चयन और प्रशिक्षण व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में भेजने की योजना पर भी बल दिया गया।

बैठक में बांका के ओढ़नी डैम में प्रस्तावित वाटर स्पोर्ट्स अकादमी और जमुई में शूटिंग रेंज परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने इन परियोजनाओं के विस्तृत मॉडल और DPR जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि वित्तीय स्वीकृति के बाद काम तेजी से शुरू हो सके।

उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मॉडल को बिहार में लागू करने की बात कही और राजगीर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।

PPP मॉडल के तहत खेल अवसंरचना के संचालन और रखरखाव को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि खेल परिसरों का उपयोग केवल खेल गतिविधियों के लिए ही होगा, अन्य कार्यों के लिए नहीं।

बैठक में बिहार के पहले ओलंपियन शिवनाथ सिंह को सम्मानित करने का निर्णय भी लिया गया। उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए खेल भवन में उनके जीवन और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके अलावा 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक होने वाले राज्य खेलों की तैयारियों की समीक्षा की गई। बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने इसे राज्य के खेल इतिहास का बड़ा आयोजन बताया। विजेताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण का अवसर देने का भी निर्णय लिया गया।

खिलाड़ियों के लिए इंटर-स्टेट एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने और पंचायत स्तर तक बनी खेल सुविधाओं को खेल संघों को सौंपने की योजना पर भी सहमति बनी, ताकि खेल संस्कृति को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सके।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : 22 अंधेरे में जी रहे लोगों को मिली रोशनी, रोटरी क्लब की मुफ्त ऑपरेशन से बदली जिंदगी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top