16
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!
6 hours ago
शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!
6 hours ago
महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!
6 hours ago
पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!
6 hours ago
प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!
6 hours ago

Bihar: पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार, विपक्ष के हंगामे के बीच दिखा सियासी माहौल; नीट पेपर लीक पर गरजा विपक्ष, 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश!

पटना: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पांच दिवसीय इस सत्र के पहले ही दिन सदन...

पटना: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पांच दिवसीय इस सत्र के पहले ही दिन सदन के बाहर और अंदर सियासी गर्मी देखने को मिली। विपक्ष ने नीट पेपर लीक, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की, वहीं सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया।

मानसून सत्र के पहले दिन सबसे ज्यादा चर्चा स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की रही। निशांत कुमार पहली बार विधान परिषद पहुंचे। उनके लिए यह दिन खास रहा, क्योंकि सोमवार को उनका जन्मदिन भी था। सदन पहुंचने पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा परिसर के पोर्टिको में जब निशांत कुमार पहुंचे, उस समय विपक्षी विधायक नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में कुछ देर के लिए वह विपक्ष के प्रदर्शन के बीच फंसते नजर आए। हालांकि बाद में वह सदन की कार्यवाही में शामिल हुए।

विधान परिषद में पहली बार बोलते हुए निशांत कुमार ने कहा कि यह उनका पहला दिन है और अगर कोई गलती हो तो क्षमा करें। उन्होंने सदन की गरिमा बनाए रखने और सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करने की बात कही।

निशांत कुमार ने कहा कि युवाओं को सदन की मर्यादा समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में शिक्षा, रोजगार और विकास के क्षेत्र में कई काम हुए हैं और अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बिहार को आगे ले जाने का काम कर रही है।

इस दौरान विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीति का अर्जुन और निशांत कुमार को अभिमन्यु बताया।

नीट पेपर लीक पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

मानसून सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। राजद, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

विपक्षी विधायक पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग उठाई।

विपक्ष का कहना था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

इसके अलावा नालंदा में हुई मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर भी विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया गया।

सदन में पेश हुआ 87 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट

हंगामे के बीच वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा। इस बार करीब 87 हजार 383 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया गया है।

बजट में:

  • स्कीम मद में करीब 57 हजार 77 करोड़ रुपए
  • वेतन और पेंशन मद में 32 हजार 265 करोड़ रुपए
  • केंद्रीय योजनाओं के लिए 39.48 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

सरकार का कहना है कि अनुपूरक बजट के जरिए विकास योजनाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई क्षेत्रों में अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

सम्राट सरकार के 100 दिन पर विपक्ष की नजर

मानसून सत्र के दौरान ही सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। विपक्ष ने सरकार को कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, विकास योजनाओं और अन्य मुद्दों पर घेरने की तैयारी की है।

वहीं सरकार की ओर से अपनी उपलब्धियां गिनाने की तैयारी है। सदन में कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है।

सत्र के दौरान आगे क्या होगा

20 जुलाई को पहले दिन अनुपूरक बजट पेश किया गया और दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई।

21 और 22 जुलाई को राजकीय कार्य और विधेयकों पर चर्चा होगी।

23 जुलाई को अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा होगी और सरकार जवाब देगी।

24 जुलाई को सत्र के अंतिम दिन गैर सरकारी संकल्पों और अन्य विधायी कार्यों पर चर्चा होगी।

पहले दिन ही बिहार विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार शुरुआत के साथ शुरू हुआ। अब आने वाले दिनों में विपक्ष और सरकार के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: 58 साल पुराने जमीन विवाद पर ऐतिहासिक फैसला, औरंगाबाद कोर्ट ने वादी के पक्ष में सुनाया निर्णय!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top