14
BREAKING NEWS
धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!रील के चक्कर में सड़क पर लहरिया कट दिखाना मैडम को पड़ा महंगा, पुलिस ने थमाया ₹12 हजार का चालान!शारदीय नवरात्र पर बिहार के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बांका में एक लाख भक्तों के जलाभिषेक का दावा; पटना में 200 मीटर लंबी कतार!दिल्ली में CJP का फिर प्रदर्शन, तीन बड़े नेता मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे; मेट्रो-ट्रेन बंदी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई!नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में फिर बाढ़, घरों और पुलों को नुकसान; लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!
No menu items available
BREAKING
धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!रील के चक्कर में सड़क पर लहरिया कट दिखाना मैडम को पड़ा महंगा, पुलिस ने थमाया ₹12 हजार का चालान!शारदीय नवरात्र पर बिहार के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बांका में एक लाख भक्तों के जलाभिषेक का दावा; पटना में 200 मीटर लंबी कतार!दिल्ली में CJP का फिर प्रदर्शन, तीन बड़े नेता मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे; मेट्रो-ट्रेन बंदी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई!नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में फिर बाढ़, घरों और पुलों को नुकसान; लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!
1 hour ago
Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!
1 hour ago
सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!
1 hour ago
रील के चक्कर में सड़क पर लहरिया कट दिखाना मैडम को पड़ा महंगा, पुलिस ने थमाया ₹12 हजार का चालान!
1 hour ago
शारदीय नवरात्र पर बिहार के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बांका में एक लाख भक्तों के जलाभिषेक का दावा; पटना में 200 मीटर लंबी कतार!
2 hours ago

Bihar News : लखीसराय में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, PARAKH लक्ष्य हासिल करने को बना एक्शन प्लान!

लखीसराय: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा 6-8 में Project Based Learning (PBL) और PARAKH लक्ष्यों को हासिल करने...

लखीसराय: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा 6-8 में Project Based Learning (PBL) और PARAKH लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लखीसराय में एक दिवसीय वार्षिक योजना निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कौशल्या रीजेंसी होटल एंड बैंक्वेट हॉल में समग्र शिक्षा लखीसराय और Mantra4Change के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और बिहार राज्य गीत के साथ हुई। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम राज, संभाग प्रभारी अमित कुमार सिंह, डायट प्राचार्या डॉ. वंदना कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एजाज आलम सहित कई अधिकारी, शिक्षक और शिक्षा विभाग से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले की वर्तमान शैक्षिक स्थिति की समीक्षा करना और PARAKH दक्षताओं के अनुरूप शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाना रहा। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए जिला, प्रखंड और विद्यालय स्तर पर साझा वार्षिक कार्ययोजना तैयार की गई।

कार्यशाला के दौरान PARAKH राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के आंकड़ों पर चर्चा की गई। इसमें लखीसराय जिले में मध्य स्तर पर गणित में 37% और विज्ञान में 36% उपलब्धि सामने आई। इस स्थिति को सुधारने के लिए लक्ष्य तय किया गया कि अगले शैक्षणिक सत्र तक दोनों विषयों में उपलब्धि को 50% से अधिक तक पहुंचाया जाएगा। PARAKH देशभर में छात्रों के सीखने के स्तर का आकलन करने वाला एक राष्ट्रीय आकलन केंद्र है, जिसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।

कार्यशाला में “डाटा जंक्शन गैलरी वॉक”, समूह चर्चा, लक्ष्य निर्धारण और कार्ययोजना निर्माण जैसे कई सहभागितापूर्ण सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने विद्यालय से लेकर जिला स्तर तक अपनी जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए शिक्षा सुधार की रणनीतियां तैयार कीं।

अधिकारियों ने अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित मॉनिटरिंग, शिक्षक सहयोग और Project Based Learning को प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में अवधारणात्मक समझ, समस्या समाधान क्षमता और 21वीं सदी के कौशल विकसित करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में Mantra4Change और INVOLVE टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : 30 दिन में काम नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, मंत्री श्वेता गुप्ता का सख्त फरमान!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top