14
BREAKING NEWS
Jharkhand: अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों की सेवा में जुटा RBSS. 15 हजार से अधिक कांवरियों को फल, शरबत, दूध और प्रसाद बांटा!Bihar: पुनपुन-तारेगना में ‘लाल गाड़ी’ का एक्शन: 241 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के पकड़े गए, 2.02 लाख रुपए जुर्माना वसूला!Bihar: आठ मौतों के बाद अशोक धाम में चौथी सोमवारी पर पसरा सन्नाटा; श्रद्धालुओं की नगण्य भीड़ ने व्यवस्था पर उठाए सवाल, क्या यह मौन विरोध है?Bihar: रनवे के ऊपर मंडराया खतरा, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं: दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी; 7 दिन में दूसरी घटना!Bihar: BPSC के ‘हाथी-कुत्ते’ बयान पर भड़के अभ्यर्थी: बोले- यही छात्र कल अधिकारी बनेंगे; TRE-4 में PT-Mains और निगेटिव मार्किंग का भी विरोध!Bihar: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर सरकार का यू-टर्न; 4 लाख तक लोन रहेगा जारी, CM सम्राट ने खत्म किया कन्फ्यूजन!Bihar: मल्लिका ने पूछा- आप मुझ पर लट्टू हैं? तेजू भैया ने हाथ देखकर खोला भविष्य का राज, फ्लर्टिंग पर शरमा गए!Bihar: शेखपुरा प्लेस ऑफ सेफ्टी में ‘काली कमाई’ का कथित खेल, मोबाइल के ₹15 हजार महीना, गांजे के लिए अलग वसूली का आरोप; विरोध करने पर 5 बंदियों की पिटाई का दावा!Jharkhand: देवघर में 4 किमी तक पहुंची कांवरियों की कतार, अंतिम सोमवारी पर 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का अनुमान; नया QRT संभालेगा फुटओवरब्रिज!Bihar: जिंदा पत्नी का बनवा दिया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, धनरुआ में पति गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही पूरा रिकॉर्ड!Bihar: निशांत बनेंगे CM? एक बयान ने बिहार की सियासत में छेड़ी नई बहस, सीतामढ़ी से उठी विरासत की कहानी!Bihar: खान सर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा; मोबाइल बंद होने से संपर्क नहीं, जांच जारी!Bihar: मंत्री का घर भी नहीं बचा, गंगा ने खोला मोर्चा: आधी रात टूटा तटबंध, गांव में घुसा पानी; बेगूसराय में भी जल प्रलय!Bihar: सिंहेश्वरनाथ मंदिर में बेकाबू हुई श्रद्धालुओं की भीड़, धक्का-मुक्की में 8 घायल; बैरिकेडिंग पर गिरने से महिला का सिर फटा!Bihar: डाकघर की चौखट से कांवरिया पथ तक पहुंची जनसेवा, सेवा भाव लेकर रवाना हुआ डाक कर्मियों का जत्था!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों की सेवा में जुटा RBSS. 15 हजार से अधिक कांवरियों को फल, शरबत, दूध और प्रसाद बांटा!Bihar: पुनपुन-तारेगना में ‘लाल गाड़ी’ का एक्शन: 241 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के पकड़े गए, 2.02 लाख रुपए जुर्माना वसूला!Bihar: आठ मौतों के बाद अशोक धाम में चौथी सोमवारी पर पसरा सन्नाटा; श्रद्धालुओं की नगण्य भीड़ ने व्यवस्था पर उठाए सवाल, क्या यह मौन विरोध है?Bihar: रनवे के ऊपर मंडराया खतरा, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं: दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी; 7 दिन में दूसरी घटना!Bihar: BPSC के ‘हाथी-कुत्ते’ बयान पर भड़के अभ्यर्थी: बोले- यही छात्र कल अधिकारी बनेंगे; TRE-4 में PT-Mains और निगेटिव मार्किंग का भी विरोध!Bihar: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर सरकार का यू-टर्न; 4 लाख तक लोन रहेगा जारी, CM सम्राट ने खत्म किया कन्फ्यूजन!Bihar: मल्लिका ने पूछा- आप मुझ पर लट्टू हैं? तेजू भैया ने हाथ देखकर खोला भविष्य का राज, फ्लर्टिंग पर शरमा गए!Bihar: शेखपुरा प्लेस ऑफ सेफ्टी में ‘काली कमाई’ का कथित खेल, मोबाइल के ₹15 हजार महीना, गांजे के लिए अलग वसूली का आरोप; विरोध करने पर 5 बंदियों की पिटाई का दावा!Jharkhand: देवघर में 4 किमी तक पहुंची कांवरियों की कतार, अंतिम सोमवारी पर 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का अनुमान; नया QRT संभालेगा फुटओवरब्रिज!Bihar: जिंदा पत्नी का बनवा दिया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, धनरुआ में पति गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही पूरा रिकॉर्ड!Bihar: निशांत बनेंगे CM? एक बयान ने बिहार की सियासत में छेड़ी नई बहस, सीतामढ़ी से उठी विरासत की कहानी!Bihar: खान सर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा; मोबाइल बंद होने से संपर्क नहीं, जांच जारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों की सेवा में जुटा RBSS. 15 हजार से अधिक कांवरियों को फल, शरबत, दूध और प्रसाद बांटा!
14 hours ago
Bihar: पुनपुन-तारेगना में ‘लाल गाड़ी’ का एक्शन: 241 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के पकड़े गए, 2.02 लाख रुपए जुर्माना वसूला!
14 hours ago
Bihar: आठ मौतों के बाद अशोक धाम में चौथी सोमवारी पर पसरा सन्नाटा; श्रद्धालुओं की नगण्य भीड़ ने व्यवस्था पर उठाए सवाल, क्या यह मौन विरोध है?
14 hours ago
Bihar: रनवे के ऊपर मंडराया खतरा, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं: दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी; 7 दिन में दूसरी घटना!
15 hours ago
Bihar: BPSC के ‘हाथी-कुत्ते’ बयान पर भड़के अभ्यर्थी: बोले- यही छात्र कल अधिकारी बनेंगे; TRE-4 में PT-Mains और निगेटिव मार्किंग का भी विरोध!
15 hours ago

Bihar News : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बढ़ते हादसों पर सख्ती, ब्लैक स्पॉट सुधार और भारी वाहनों पर बनेगी नई रणनीति!

लखीसराय: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले...

लखीसराय: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस कदम उठाने पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते हादसे, ब्लैक स्पॉट की स्थिति, प्रदूषण जांच, यातायात प्रबंधन और भारी वाहनों के संचालन जैसे मुद्दों पर गहन मंथन किया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि हादसों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

शहर में जाम और दुर्घटनाओं की समस्या को देखते हुए बड़ा निर्णय लेते हुए कहा गया कि अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी ट्रक एसोसिएशन के साथ विशेष बैठक करेंगे। इसमें बंद पुलों और बाजार क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले बाहरी भारी वाहनों के संचालन और नियंत्रण पर रणनीति बनाई जाएगी, जिससे शहरवासियों को जाम से राहत मिल सके।

जिला पदाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में दुर्घटना संभावित रेड जोन की पहचान कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर बार-बार हादसे हो रहे हैं, वहां संकेतक बोर्ड, स्पीड कंट्रोल, स्ट्रीट लाइट और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम अनिवार्य रूप से किए जाएं।

बैठक में टाउन थाना अध्यक्ष ने नया बाजार इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट और बी.एड कॉलेज मोड़ के पास स्ट्रीट लाइट की कमी का मुद्दा उठाया, जिस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभाग को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अलावा आम लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। प्रशासन ने साफ किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे, ताकि जिले में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : रेलवे का मेगा प्लान, किऊल-झाझा में बनेगी तीसरी लाइन!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top