रोहतास: डेहरी के स्टेशन रोड पर होटलों में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया। बुधवार को एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में अचानक छापेमारी हुई तो होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।
प्रशासन की टीम ने स्टेशन रोड स्थित अनीस होटल में कार्रवाई की। यहां से चार महिलाओं और एक पुरुष को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया। होटल प्रबंधक को भी पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बताया गया कि प्रशासन को स्टेशन रोड के कई होटलों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर टीम ने एक साथ कई होटलों की जांच की। कार्रवाई के दौरान होटल संचालन से जुड़े नियमों की अनदेखी भी सामने आई।
एसडीएम निलेश कुमार के अनुसार, होटल में ठहरने वाली महिलाओं के आईडी कार्ड दर्ज नहीं किए गए थे, जबकि होटल का रजिस्टर भी अपडेट नहीं मिला। अधिकारियों ने होटल के रिकॉर्ड और वहां मौजूद लोगों की जानकारी की जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्टेशन रोड के होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि होटल में किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं और इसमें अन्य लोगों की भूमिका थी या नहीं।
ये खबर भी पढ़े: आर्केस्ट्रा की चमक के पीछे छिपा ‘काला सच’? मधुबनी में 40 नाबालिग रेस्क्यू, 15 गिरफ्तार!