19
BREAKING NEWS
Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!Bihar: दुबई में फंसे अमौर के सात युवक, नौकरी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख लेने का आरोप!Bihar: सुपौल में CM सम्राट चौधरी का दौरा, जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण और कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण!Bihar: अपराधी से ज्यादा पुलिस का डर? मंत्री मदन सहनी के बयान से मचा हड़कंप!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती XUV बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!Bihar: खुद के ही थाने में ‘कैदी’ बना थानेदार, जिस कुर्सी पर बैठकर चलाता था कानून, वहीं से पहुंचा हवालात!Bihar: तेजस्वी के श्रद्धांजलि वाले बयान पर सियासी घमासान, मांझी और रोहिणी आचार्य आमने-सामने!Bihar: छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च, तेजस्वी यादव हिरासत में; वाटर कैनन और बैरिकेडिंग के बीच हंगामा!Bihar: शेखपुरा में सड़क सुरक्षा के उत्कृष्ट कार्य के लिए यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा सम्मानित!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में मौत के आंकड़े पर CPI और जिला प्रशासन आमने-सामने, 7 या 9 पर बढ़ा विवाद!Bihar: बेटे की शादी में दहेज मांगने और शादी से इनकार का आरोप, जांच में फर्जी प्रमाणपत्र सामने आया; चौकीदार बर्खास्त!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!Bihar: दुबई में फंसे अमौर के सात युवक, नौकरी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख लेने का आरोप!Bihar: सुपौल में CM सम्राट चौधरी का दौरा, जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण और कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण!Bihar: अपराधी से ज्यादा पुलिस का डर? मंत्री मदन सहनी के बयान से मचा हड़कंप!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती XUV बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!Bihar: खुद के ही थाने में ‘कैदी’ बना थानेदार, जिस कुर्सी पर बैठकर चलाता था कानून, वहीं से पहुंचा हवालात!Bihar: तेजस्वी के श्रद्धांजलि वाले बयान पर सियासी घमासान, मांझी और रोहिणी आचार्य आमने-सामने!Bihar: छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च, तेजस्वी यादव हिरासत में; वाटर कैनन और बैरिकेडिंग के बीच हंगामा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!
2 hours ago
Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!
2 hours ago
Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!
2 hours ago
Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!
2 hours ago
Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!
3 hours ago

Bihar: छात्रों की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, लोकतंत्र का गला घोंट रही है सरकार!

शेखपुरा: छात्र आंदोलनों के दौरान हो रही गिरफ्तारियों को लेकर कांग्रेस ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। बिहार...

शेखपुरा: छात्र आंदोलनों के दौरान हो रही गिरफ्तारियों को लेकर कांग्रेस ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शेखपुरा जिला कांग्रेस आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने सरकार की कार्रवाई को लोकतंत्र विरोधी करार दिया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता विपिन चौरसिया ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे छात्रों की गिरफ्तारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है, जो उसकी तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी छात्रों की आवाज दबाने की हर कोशिश का विरोध करेगी और उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।

वहीं प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज, मुकदमे और गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने इसे पूरी तरह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक बताया। दीपक सिंह ने कहा कि सरकार को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों पर हो रहे अत्याचार, झूठे मुकदमों और लगातार हो रही गिरफ्तारियों की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने मांग की कि सरकार सभी गिरफ्तार छात्रों को तत्काल रिहा करे और आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस ले।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पटना विश्वविद्यालय के NSUI छात्र नेता शांतनु शेखर समेत सभी गिरफ्तार छात्रों को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो पार्टी पूरे बिहार में चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

प्रेस वार्ता के दौरान यह भी कहा गया कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें उठाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इसे दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर पिछड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राज मंडल, प्रेम कुमार गुप्ता और संजय सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Explainer: क्या बिहार में बदलने वाला है मुख्यमंत्री का चेहरा? सम्राट चौधरी को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top