22
BREAKING NEWS
गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!
No menu items available
BREAKING
गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!
24 minutes ago
RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!
32 minutes ago
बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!
38 minutes ago
जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!
47 minutes ago
तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!
57 minutes ago

दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!

पटना: दानापुर मंडल में शुक्रवार को रेलवे ने टिकट को लेकर बड़ा अभियान चलाया। यात्रियों को वैध टिकट और उचित...

पटना: दानापुर मंडल में शुक्रवार को रेलवे ने टिकट को लेकर बड़ा अभियान चलाया। यात्रियों को वैध टिकट और उचित यात्रा प्राधिकार के साथ सफर करने के लिए प्रेरित करने तथा बिना टिकट या अनियमित टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख स्टेशनों के साथ कई ट्रेनों में सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान 3012 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹26,46,000 का राजस्व वसूल किया गया।

दानापुर स्टेशन पर ही 812 यात्री पकड़े गए

दानापुर स्टेशन पर अभियान की निगरानी के लिए अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) वीरेंद्र कुमार और वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ स्वयं पहुंचे। दानापुर स्टेशन पर शाम 7 बजे तक 812 बिना टिकट/अनियमित टिकट यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे ₹7,14,560 की वसूली हुई।

अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक और सहायक सुरक्षा आयुक्त ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

AC कोचों पर विशेष नजर

रेलवे की टीमों ने सिर्फ सामान्य कोचों तक जांच सीमित नहीं रखी। अभियान के दौरान आरक्षित कोचों की विशेष जांच की गई और खास तौर पर AC कोचों पर भी नजर रखी गई।

रेलवे ने यात्रियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जिस श्रेणी का टिकट है, उसी के अनुरूप यात्रा करना जरूरी है। बिना टिकट या अनियमित टिकट के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इन ट्रेनों में भी चला विशेष जांच अभियान

मेगा टिकट जांच के दौरान महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त ठहराव लेकर भी सघन जांच की गई। इनमें ट्रेन संख्या 53211, 13250, 12303, 63213, 20801, 13201 और 13238 शामिल रहीं।

RPF और RPSF भी जांच में उतरे

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नियमित टिकट जांच कर्मचारियों के साथ वाणिज्य निरीक्षक/पर्यवेक्षक, RPF और RPSF के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मैदान में रहे। टीमों ने बिना टिकट और अनियमित टिकट यात्रियों के खिलाफ रेलवे नियमों के अनुसार कार्रवाई की।

रेलवे ने दिया साफ संदेश—टिकट लेकर ही करें सफर

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि यात्रा से पहले उचित टिकट लेना और रेलवे के नियमों का पालन करना जरूरी है। अधिकारियों के अनुसार इस तरह के सघन और औचक टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

दानापुर मंडल के इस एक दिवसीय अभियान के आंकड़े बताते हैं कि रेलवे ने टिकट जांच को लेकर अपनी निगरानी कितनी व्यापक कर दी है—एक ही दिन में 3012 यात्रियों पर कार्रवाई और ₹26.46 लाख की वसूली इसका बड़ा उदाहरण है।

ये खबर भी पढ़े: एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top