32
BREAKING NEWS
Bihar: छात्रों की गूंज या कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? भागलपुर में नेताओं ने निकाली प्रभात फेरी!Bihar: नालंदा सदर अस्पताल में 41 डॉक्टरों की सैलरी रुकी, बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर कार्रवाई!Bihar: RJD में अब ‘संघर्ष’ वालों की होगी एंट्री, जेल जाने से लेकर लाठी खाने तक… मंगनी लाल मंडल ने बताई पार्टी की नई कसौटी!Bihar: पीरपैंती पावर प्लांट के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का धरना, मानक से दोगुनी जमीन लेने का आरोप!Bihar: जिस तिरंगे के लिए सीने पर गोलियां खाईं… आज उसी शहीद का घर खंडहर में खड़ा है, 1942 की वो कहानी जो औरंगाबाद भूल नहीं सकता!Bihar: 108 फीट की कांवड़ लेकर निकले 60 कांवरिया, मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर थम गईं लोगों की नजरें!Bihar: नशे को ‘ना’… शेखपुरा के डीएम प्लस-2 स्कूल में गूंजा संकल्प, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ!Bihar: जब ‘वंदे मातरम्’ पर थिरक उठा सुपौल… हाथों में तिरंगा, SSB जैज बैंड की धुन और देशभक्ति का जुनून!Bihar: कांवड़ उठाई तो बदल गया अंदाज… भोजपुरी की ‘सुरों की रानी’ निशा उपाध्याय बनीं शिवभक्त, पैदल निकलीं देवघर!Bihar: राम मंदिर के चंदे में गबन के आरोप पर पूर्व विधायक ने किया सुंदरकांड पाठ, VHP-भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप!Jharkhand: भाजपा आंदोलन भड़का रही या सरकार दबा रही? महेंद्र पाठक का बड़ा आरोप!Bihar: देवघर जाते वक्त ATM फ्रॉड का आरोपी चंदन गिरफ्तार, लखीसराय पुलिस ने दबोचा!Bihar: तेज प्रताप का X पोस्ट, पूर्व PA 20 लाख लेकर फरार, नए नंबरों से मांग रहा पैसा-सामान; कार्यकर्ताओं को चेताया!Bihar: पति रग्बी एसोसिएशन के सचिव, पत्नी पर मैच खेले बिना मेडल-नौकरी का आरोप, BSSA की जांच से बिहार के खेल सिस्टम पर सवाल!Jharkhand: छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- आपकी आवाज का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी, राजनीतिक बहकावे में न आएं!
No menu items available
BREAKING
Bihar: छात्रों की गूंज या कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? भागलपुर में नेताओं ने निकाली प्रभात फेरी!Bihar: नालंदा सदर अस्पताल में 41 डॉक्टरों की सैलरी रुकी, बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर कार्रवाई!Bihar: RJD में अब ‘संघर्ष’ वालों की होगी एंट्री, जेल जाने से लेकर लाठी खाने तक… मंगनी लाल मंडल ने बताई पार्टी की नई कसौटी!Bihar: पीरपैंती पावर प्लांट के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का धरना, मानक से दोगुनी जमीन लेने का आरोप!Bihar: जिस तिरंगे के लिए सीने पर गोलियां खाईं… आज उसी शहीद का घर खंडहर में खड़ा है, 1942 की वो कहानी जो औरंगाबाद भूल नहीं सकता!Bihar: 108 फीट की कांवड़ लेकर निकले 60 कांवरिया, मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर थम गईं लोगों की नजरें!Bihar: नशे को ‘ना’… शेखपुरा के डीएम प्लस-2 स्कूल में गूंजा संकल्प, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ!Bihar: जब ‘वंदे मातरम्’ पर थिरक उठा सुपौल… हाथों में तिरंगा, SSB जैज बैंड की धुन और देशभक्ति का जुनून!Bihar: कांवड़ उठाई तो बदल गया अंदाज… भोजपुरी की ‘सुरों की रानी’ निशा उपाध्याय बनीं शिवभक्त, पैदल निकलीं देवघर!Bihar: राम मंदिर के चंदे में गबन के आरोप पर पूर्व विधायक ने किया सुंदरकांड पाठ, VHP-भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप!Jharkhand: भाजपा आंदोलन भड़का रही या सरकार दबा रही? महेंद्र पाठक का बड़ा आरोप!Bihar: देवघर जाते वक्त ATM फ्रॉड का आरोपी चंदन गिरफ्तार, लखीसराय पुलिस ने दबोचा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: छात्रों की गूंज या कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? भागलपुर में नेताओं ने निकाली प्रभात फेरी!
7 minutes ago
Bihar: नालंदा सदर अस्पताल में 41 डॉक्टरों की सैलरी रुकी, बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर कार्रवाई!
14 minutes ago
Bihar: RJD में अब ‘संघर्ष’ वालों की होगी एंट्री, जेल जाने से लेकर लाठी खाने तक… मंगनी लाल मंडल ने बताई पार्टी की नई कसौटी!
20 minutes ago
Bihar: पीरपैंती पावर प्लांट के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का धरना, मानक से दोगुनी जमीन लेने का आरोप!
27 minutes ago
Bihar: जिस तिरंगे के लिए सीने पर गोलियां खाईं… आज उसी शहीद का घर खंडहर में खड़ा है, 1942 की वो कहानी जो औरंगाबाद भूल नहीं सकता!
32 minutes ago

Bihar: 108 फीट की कांवड़ लेकर निकले 60 कांवरिया, मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर थम गईं लोगों की नजरें!

मुंगेर: 5 फीट, 21 फीट, 51 फीट और 54 फीट की विशाल कांवड़ आपने जरूर देखी होगी, लेकिन मुंगेर के...

मुंगेर: 5 फीट, 21 फीट, 51 फीट और 54 फीट की विशाल कांवड़ आपने जरूर देखी होगी, लेकिन मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर इस बार आस्था का ऐसा नजारा सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पटना से करीब 60 कांवरियों का जत्था 108 फीट लंबी विशाल कांवड़ लेकर सुल्तानगंज से देवघर की पैदल यात्रा पर निकला है।

कांवड़ की लंबाई इतनी अधिक है कि इसे एक साथ करीब 30 कांवरिया अपने कंधों पर लेकर आगे बढ़ रहे हैं। कच्ची कांवरिया पथ से जब यह विशाल कांवड़ गुजरती है तो रास्ते में मौजूद लोगों की नजरें कुछ देर के लिए उसी पर टिक जाती हैं। कोई मोबाइल से वीडियो बनाने लगता है तो कोई तस्वीरें कैद करता नजर आता है। वहीं, कांवड़ियों के जयकारों से पूरा रास्ता ‘बोल बम’ के नारों से गूंज उठता है।

15 साल से अनोखी कांवड़ लेकर बाबाधाम पहुंच रहे कांवरिया

यह अनोखी कांवड़ पटना के कंकड़बाग स्थित शिव मंदिर जोगीपुर कांवरिया संघ से जुड़े करीब 60 कांवरियों का जत्था लेकर चल रहा है। जत्थे ने सुल्तानगंज में मां गंगा से जल भरा और इसके बाद बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर पैदल यात्रा शुरू की।

कांवड़ियों के अनुसार, वे पिछले करीब 15 वर्षों से अलग-अलग आकार और स्वरूप की कांवड़ लेकर बाबाधाम की यात्रा कर रहे हैं। इस बार कुछ अलग करने की इच्छा थी। इसी सोच के साथ 108 फीट लंबी कांवड़ तैयार की गई और इसे बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक ले जाने का संकल्प लिया गया।

54 फीट की कांवड़ के बाद अब 108 फीट ने खींचा ध्यान

मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर पहले भी 5 फीट से लेकर 51 और 54 फीट तक की विशाल कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही हैं। लेकिन इस बार 108 फीट लंबी कांवड़ ने पिछले तमाम आकारों को पीछे छोड़ दिया है।

कांवड़ियों का दावा है कि यह दुनिया की सबसे लंबी कांवड़ों में से एक है और संभव है कि यह विश्व की सबसे लंबी कांवड़ हो। हालांकि, इस दावे की अभी किसी आधिकारिक संस्था की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे फिलहाल कांवड़ियों का दावा ही माना जा रहा है।

कंधे पर 108 फीट की आस्था, जुबां पर ‘बोल बम’

मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर इस विशाल कांवड़ को देखने के लिए लोग रुक रहे हैं। 108 फीट लंबी कांवड़ के साथ चल रहे कांवरियों के चेहरों पर थकान के बीच आस्था का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

कंधे पर विशाल कांवड़, जुबां पर ‘बोल बम’ और आंखों में बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचने का संकल्प… पटना से निकला यह 60 कांवरियों का जत्था अब अपनी अनोखी कांवड़ के साथ देवघर की ओर लगातार बढ़ रहा है।

मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर इस बार सिर्फ कांवरियों की भीड़ नहीं चल रही, बल्कि 108 फीट लंबी आस्था भी कदम-कदम पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नशे को ‘ना’… शेखपुरा के डीएम प्लस-2 स्कूल में गूंजा संकल्प, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top