9
BREAKING NEWS
विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!
No menu items available
BREAKING
विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!
4 hours ago
शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!
4 hours ago
PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!
4 hours ago
मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!
4 hours ago
चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!
9 hours ago

Bihar: फेसबुक की दोस्ती से 70 लाख का खेल, ऑनलाइन कमाई का सपना दिखाकर पटना के युवक को लगाया चूना!

पटना: फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे भरोसे में बदली और इसी भरोसे के सहारे एक युवक से करीब 70...

पटना: फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे भरोसे में बदली और इसी भरोसे के सहारे एक युवक से करीब 70 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। युवती ने पहले बातचीत के जरिए युवक का विश्वास जीता और बाद में ऑनलाइन बिजनेस में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

पटना में निजी कंपनी में काम करने वाले गया निवासी युवक ने युवती के बताए ऑनलाइन बिजनेस मॉडल ‘ई-रोजर शॉप’ में पहले छोटी रकम लगाई। निवेश पर मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाए जाने के बाद उसने रकम बढ़ानी शुरू कर दी। देखते ही देखते उसने अपनी वर्षों की जमा पूंजी से करीब 70 लाख रुपये लगा दिए।

पहले दोस्ती, फिर निवेश का जाल

शिकायत के मुताबिक, फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार होने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। मैसेंजर से शुरू हुई बातचीत फोन, व्हाट्सऐप और वीडियो कॉल तक पहुंच गई। इसी दौरान युवती ने युवक के प्रति भावनात्मक लगाव भी जताया।

भरोसा बढ़ने के बाद ऑनलाइन बिजनेस में निवेश का प्रस्ताव सामने आया। युवक को बताया गया कि रकम लगाने पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। शुरुआत में छोटी रकम लगाने के बाद जब उसे मुनाफे का भरोसा दिलाया गया तो उसने बड़ी रकम निवेश कर दी।

70 लाख लगाने के बाद बंद हुआ रास्ता

जब युवक ने अपनी रकम वापस निकालनी चाही तो पैसा नहीं निकला। युवती से संपर्क कर रकम वापस मांगी गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद युवक को समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है।

अब डिजिटल सुराग खंगाल रही पुलिस

पीड़ित ने पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को फेसबुक-व्हाट्सऐप बातचीत, मोबाइल नंबर और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़ी जानकारी दी गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रकम किन खातों में पहुंची और इसके पीछे सिर्फ एक युवती थी या पूरा साइबर गिरोह काम कर रहा था।

एक सोशल मीडिया फ्रेंडशिप ने युवक की वर्षों की जमा पूंजी को पलभर में खतरे में डाल दिया। यह मामला ऑनलाइन दोस्ती और निवेश के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड को लेकर भी बड़ा अलर्ट है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप के लिए बिहार की तैयारी तेज, 57 खिलाड़ियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top