BREAKING NEWS
Bihar News : शेखपुरा में CPI ने मनाया ‘साम्राज्यवादी विरोध दिवस’, भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव को दी श्रद्धांजलि!Bihar News : गरीबी में पला ‘चंद्रदीप’ बना बिहार टॉपर, इंटर आर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल कर रचा इतिहास!Bihar News : शहीद दिवस पर ‘मेरा युवा भारत लखीसराय’ ने निकाली भव्य पदयात्रा, 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा!Bihar News : सेवा, समर्पण और विश्वास का केंद्र बना वेद हॉस्पिटल, नालंदा; शिक्षा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी वेद ग्रुप की पहल!Bihar News : शेखपुरा में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित, कार्यकर्ताओं को दिया वैचारिक प्रशिक्षण!Bihar News : समृद्ध बिहार कॉन्क्लेव में ‘गांव से ग्लोबल’ की गूंज, युवाओं के कौशल पर जोर!Bihar News : बिहार स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 2026: खेलों के सुनहरे भविष्य की पटकथा लिखेगा बिहार!Bihar News : मंडल कारा शेखपुरा में बंदियों को मिलेगा स्वरोजगार का हुनर, मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू!Bihar News : प्रभात फेरी से सांस्कृतिक रंग तक, लखीसराय में बिहार दिवस का जश्न बना ‘विकास और विरासत’ का संगम!Bihar News : बरबीघा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ!Bihar News : शहीद दिवस व बिहार दिवस पर ‘मेरा युवा भारत’ का श्रमदान अभियान, बड़हिया में चला स्वच्छता महाअभियान!Bihar News : वेद ग्रुप ने बिहार महिला कबड्डी लीग की विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जन्मोत्सव पर भव्य समारोह!Bihar News : बिहार के पियूष राज ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया एथलेटिक्स में गोल्ड जीत एशिया कप और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयनित!Bihar News : लखीसराय में ईद-उल-फितर की धूम, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, झलकी गंगा-जमुनी तहजीब!Bihar News : शेखोपुरसराय में ईद का जश्न, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : शेखपुरा में CPI ने मनाया ‘साम्राज्यवादी विरोध दिवस’, भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव को दी श्रद्धांजलि!Bihar News : गरीबी में पला ‘चंद्रदीप’ बना बिहार टॉपर, इंटर आर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल कर रचा इतिहास!Bihar News : शहीद दिवस पर ‘मेरा युवा भारत लखीसराय’ ने निकाली भव्य पदयात्रा, 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा!Bihar News : सेवा, समर्पण और विश्वास का केंद्र बना वेद हॉस्पिटल, नालंदा; शिक्षा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी वेद ग्रुप की पहल!Bihar News : शेखपुरा में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित, कार्यकर्ताओं को दिया वैचारिक प्रशिक्षण!Bihar News : समृद्ध बिहार कॉन्क्लेव में ‘गांव से ग्लोबल’ की गूंज, युवाओं के कौशल पर जोर!Bihar News : बिहार स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 2026: खेलों के सुनहरे भविष्य की पटकथा लिखेगा बिहार!Bihar News : मंडल कारा शेखपुरा में बंदियों को मिलेगा स्वरोजगार का हुनर, मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू!Bihar News : प्रभात फेरी से सांस्कृतिक रंग तक, लखीसराय में बिहार दिवस का जश्न बना ‘विकास और विरासत’ का संगम!Bihar News : बरबीघा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ!Bihar News : शहीद दिवस व बिहार दिवस पर ‘मेरा युवा भारत’ का श्रमदान अभियान, बड़हिया में चला स्वच्छता महाअभियान!Bihar News : वेद ग्रुप ने बिहार महिला कबड्डी लीग की विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जन्मोत्सव पर भव्य समारोह!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : शेखपुरा में CPI ने मनाया ‘साम्राज्यवादी विरोध दिवस’, भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव को दी श्रद्धांजलि!
23 minutes ago
Bihar News : गरीबी में पला ‘चंद्रदीप’ बना बिहार टॉपर, इंटर आर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल कर रचा इतिहास!
29 minutes ago
Bihar News : शहीद दिवस पर ‘मेरा युवा भारत लखीसराय’ ने निकाली भव्य पदयात्रा, 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा!
40 minutes ago
Bihar News : सेवा, समर्पण और विश्वास का केंद्र बना वेद हॉस्पिटल, नालंदा; शिक्षा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी वेद ग्रुप की पहल!
8 hours ago
Bihar News : शेखपुरा में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित, कार्यकर्ताओं को दिया वैचारिक प्रशिक्षण!
20 hours ago
Advertisement

Bihar News : गरीबी में पला ‘चंद्रदीप’ बना बिहार टॉपर, इंटर आर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल कर रचा इतिहास!

लखीसराय: मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के दम पर शेखपुरा जिले के आलापुर निवासी चंद्रदीप कुमार ने बड़ी सफलता हासिल...

लखीसराय: मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के दम पर शेखपुरा जिले के आलापुर निवासी चंद्रदीप कुमार ने बड़ी सफलता हासिल कर मिसाल कायम की है। बड़हिया प्रखंड स्थित मुद्रिका प्रसाद सिंह +2 उच्च विद्यालय के इस मेधावी छात्र ने इंटरमीडिएट (कला संकाय) परीक्षा में पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया है।

चंद्रदीप कुमार के पिता स्वर्गीय शम्भू पंडित का पहले ही देहांत हो चुका है। पिता के साये के बिना पले-बढ़े चंद्रदीप की परवरिश उनकी मां बच्ची देवी ने बेहद कठिन परिस्थितियों में की। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कभी बाधा नहीं बनने दी। सीमित संसाधनों के बीच पले इस छात्र ने अपनी लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

सबसे खास बात यह है कि चंद्रदीप ने प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक की पूरी पढ़ाई सरकारी विद्यालयों से ही की है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि सरकारी स्कूलों से पढ़कर भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं, यदि मेहनत और संकल्प मजबूत हो।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश ने स्कूल पहुंचकर चंद्रदीप कुमार और उनकी मां को अंगवस्त्र, बुके, कलम, डायरी और मिठाई देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा और सभी ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने भी इस सफलता पर छात्र, प्राचार्य और पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चंद्रदीप जैसे छात्र समाज के लिए प्रेरणा हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे सीख लेनी चाहिए।

अपनी सफलता पर चंद्रदीप ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी ताकत बनाया। उन्होंने सहपाठी छात्रों को संदेश दिया कि वे अनुशासन में रहकर लगातार मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी।

चंद्रदीप आगे भी सरकारी विद्यालय में पढ़ाई जारी रखते हुए भविष्य में कुछ बड़ा करने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देख रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बिहार स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 2026: खेलों के सुनहरे भविष्य की पटकथा लिखेगा बिहार!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top