30
BREAKING NEWS
Bihar: सारण के नाम बिहार कबड्डी का ताज, रोमांचक फाइनल में बक्सर को हराकर बना जूनियर चैंपियन!Bihar: बांकीपुर ने दिखाया आईना, तेजस्वी ने बदल दिया पूरा संगठन! अब RJD की नई टीम कौन बनाएगा?Bihar: EO विमल कुमार हत्याकांड पर डेहरी में सियासी उबाल, RJD का विरोध मार्च… विधायक पर लगे आरोपों की जांच की उठी मांग!Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर 100 हाई-फ्रीक्वेंसी वॉकी-टॉकी बरामद, जांच एजेंसियां अलर्ट!Bihar: रोटरी क्लब ऑफ लखीसराय का आगाज, सेवा और शिक्षा के नए केंद्र के रूप में तैयार हुआ रतन बाबू मेमोरियल हॉल!Bihar: पटना में PM मोदी के नाम मंदिर, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह!Bihar: ट्रेन में जन्मी जिंदगी, किन्नरों ने संभाली जिम्मेदारी… बिहारशरीफ स्टेशन की अनोखी कहानी!Jharkhand: झारखण्ड विधानसभा में दिखी सियासी गर्मी, स्वागत के साथ शुरू हुआ मॉनसून सत्र!Jharkhand: आग से जंग अब और आसान—CM हेमंत सोरेन ने 58 आधुनिक अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी!Jharkhand: लोहरदगा स्टेशन पर चला ‘ऑपरेशन आहट’, नौकरी का झांसा देकर ले जाई जा रहीं 4 नाबालिग बच्चियां रेस्क्यू, 2 तस्कर गिरफ्तार!Bihar: वीडियो ने खोली सड़क निर्माण की पोल, डीएम के आदेश पर 50 मीटर सड़क जेसीबी से उखाड़ी गई!Bihar: 15 अगस्त पर कटिहार की बेटी मीसा सिंह राष्ट्रपति के हाथों होंगी सम्मानित!Bihar: 8 करोड़ मुआवजा चाहिए या इंसाफ? EO विमल हत्याकांड में पत्नी की मांग से गरमाई बिहार की सियासत!Bihar: पटना यूनिवर्सिटी में ‘पेपर लीक’ पर बवाल, गेट पर चढ़े छात्र, फूंका एग्जाम कंट्रोलर का पुतला!Jharkhand: पलामू में अंधविश्वास का खूनी खेल, चाचा ने ‘टोना-टोटका’ के शक में भतीजे को उतारा मौत के घाट!
No menu items available
BREAKING
Bihar: सारण के नाम बिहार कबड्डी का ताज, रोमांचक फाइनल में बक्सर को हराकर बना जूनियर चैंपियन!Bihar: बांकीपुर ने दिखाया आईना, तेजस्वी ने बदल दिया पूरा संगठन! अब RJD की नई टीम कौन बनाएगा?Bihar: EO विमल कुमार हत्याकांड पर डेहरी में सियासी उबाल, RJD का विरोध मार्च… विधायक पर लगे आरोपों की जांच की उठी मांग!Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर 100 हाई-फ्रीक्वेंसी वॉकी-टॉकी बरामद, जांच एजेंसियां अलर्ट!Bihar: रोटरी क्लब ऑफ लखीसराय का आगाज, सेवा और शिक्षा के नए केंद्र के रूप में तैयार हुआ रतन बाबू मेमोरियल हॉल!Bihar: पटना में PM मोदी के नाम मंदिर, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह!Bihar: ट्रेन में जन्मी जिंदगी, किन्नरों ने संभाली जिम्मेदारी… बिहारशरीफ स्टेशन की अनोखी कहानी!Jharkhand: झारखण्ड विधानसभा में दिखी सियासी गर्मी, स्वागत के साथ शुरू हुआ मॉनसून सत्र!Jharkhand: आग से जंग अब और आसान—CM हेमंत सोरेन ने 58 आधुनिक अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी!Jharkhand: लोहरदगा स्टेशन पर चला ‘ऑपरेशन आहट’, नौकरी का झांसा देकर ले जाई जा रहीं 4 नाबालिग बच्चियां रेस्क्यू, 2 तस्कर गिरफ्तार!Bihar: वीडियो ने खोली सड़क निर्माण की पोल, डीएम के आदेश पर 50 मीटर सड़क जेसीबी से उखाड़ी गई!Bihar: 15 अगस्त पर कटिहार की बेटी मीसा सिंह राष्ट्रपति के हाथों होंगी सम्मानित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: सारण के नाम बिहार कबड्डी का ताज, रोमांचक फाइनल में बक्सर को हराकर बना जूनियर चैंपियन!
4 minutes ago
Bihar: बांकीपुर ने दिखाया आईना, तेजस्वी ने बदल दिया पूरा संगठन! अब RJD की नई टीम कौन बनाएगा?
12 minutes ago
Bihar: EO विमल कुमार हत्याकांड पर डेहरी में सियासी उबाल, RJD का विरोध मार्च… विधायक पर लगे आरोपों की जांच की उठी मांग!
18 minutes ago
Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर 100 हाई-फ्रीक्वेंसी वॉकी-टॉकी बरामद, जांच एजेंसियां अलर्ट!
32 minutes ago
Bihar: रोटरी क्लब ऑफ लखीसराय का आगाज, सेवा और शिक्षा के नए केंद्र के रूप में तैयार हुआ रतन बाबू मेमोरियल हॉल!
43 minutes ago

Bihar News : लखीसराय में ईद-उल-फितर की धूम, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, झलकी गंगा-जमुनी तहजीब!

लखीसराय: ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को पूरे जिले में खुशी, उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। रमजान...

लखीसराय: ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को पूरे जिले में खुशी, उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हर तरफ खुशियों का माहौल नजर आया। घरों में सेवइयां, शीर खुरमा, कबाब, मटन चॉप, बिरयानी और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाए गए, जिससे त्योहार की रौनक और बढ़ गई।

जिले के पचना रोड स्थित मस्जिद समेत खगौर, हकीमगंज, वृंदावन और गोड्डीह गांव के ईदगाहों में बड़ी संख्या में नमाज अदा की गई। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली, जहां विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं।

ईद के अवसर पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल, नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सम्राट, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार, सीनियर वाइस चेयरमैन कृष्णदेव प्रसाद और अन्य गणमान्य लोगों ने भी लोगों के बीच पहुंचकर ईद की बधाई दी। डीएम ने अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, शांति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है और सभी को मिल-जुलकर इसे मनाना चाहिए।

इधर, किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डीह गांव में खिदमत फाउंडेशन, बिहार की ओर से भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र शामिल हुए। साथ में जदयू जिला अध्यक्ष रामानुज शर्मा, जिला वक्फ बोर्ड व उर्दू एक्शन कमिटी के अध्यक्ष सरफराज आलम बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया और उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

खिदमत फाउंडेशन, बिहार के सचिव व समाजसेवी फैयाज रहमानी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी व अधिवक्ता योगेंद्र कुमार योगी, राजद नेता प्रेम सागर चौधरी, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, निपेंद्र कुमार, डॉ. मोहम्मद आरिफ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर डीएम ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में हिंदू समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर मिसाल पेश की। पूरे जिले में ईद का पर्व शांति, सद्भाव और एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : शेखोपुरसराय में ईद का जश्न, नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top