24
BREAKING NEWS
इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!145 साल पुराने शिव मंदिर परिसर में विराजीं डूमर वाली मैया, नारियल चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं भक्त!दशहरा में स्टंटबाजी की तो खैर नहीं; शेखपुरा DTO बेबी कुमारी का सख्त एक्शन, 2 लाख का जुर्माना!राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी का सरकार पर वार: ‘13 मौतों की न्यायिक जांच हो’, पीड़ितों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग!बिहार के 37 हजार स्कूलों तक पहुंचेगा ‘मशाल’ कार्यक्रम, 27 लाख बच्चों ने लिया था हिस्सा!दुर्गा पूजा को लेकर DM-SP सड़क पर उतरे, पंडालों और विसर्जन स्थलों का लिया जायजा!सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!लखीसराय की अमीषा पटेल ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार SGFI नेशनल स्कूल गेम्स के लिए क्वालीफाई!शेखपुरा में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, SP की सख्ती से पुलिस महकमे में हलचल!राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा को कांस्य पदक, अंडर-12 टीम संयुक्त तीसरे स्थान पर!
No menu items available
BREAKING
इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!145 साल पुराने शिव मंदिर परिसर में विराजीं डूमर वाली मैया, नारियल चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं भक्त!दशहरा में स्टंटबाजी की तो खैर नहीं; शेखपुरा DTO बेबी कुमारी का सख्त एक्शन, 2 लाख का जुर्माना!राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी का सरकार पर वार: ‘13 मौतों की न्यायिक जांच हो’, पीड़ितों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग!बिहार के 37 हजार स्कूलों तक पहुंचेगा ‘मशाल’ कार्यक्रम, 27 लाख बच्चों ने लिया था हिस्सा!दुर्गा पूजा को लेकर DM-SP सड़क पर उतरे, पंडालों और विसर्जन स्थलों का लिया जायजा!सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!
2 hours ago
‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!
2 hours ago
145 साल पुराने शिव मंदिर परिसर में विराजीं डूमर वाली मैया, नारियल चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं भक्त!
2 hours ago
दशहरा में स्टंटबाजी की तो खैर नहीं; शेखपुरा DTO बेबी कुमारी का सख्त एक्शन, 2 लाख का जुर्माना!
2 hours ago
राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी का सरकार पर वार: ‘13 मौतों की न्यायिक जांच हो’, पीड़ितों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग!
3 hours ago

Jharkhand: घर बैठे बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद पहुंचाने की योजना क्यों रह गई पीछे? 5 साल में सिर्फ 200 श्रद्धालुओं तक पहुंचा प्रसाद!

देवघर: देशभर के शिव भक्तों तक बाबा बैद्यनाथ धाम का प्रसाद पहुंचाने का सपना लेकर शुरू की गई ‘विशेष प्रसादम...

देवघर: देशभर के शिव भक्तों तक बाबा बैद्यनाथ धाम का प्रसाद पहुंचाने का सपना लेकर शुरू की गई ‘विशेष प्रसादम योजना’ अब सवालों के घेरे में है। साल 2021 में शुरू हुई यह योजना पांच साल बाद भी श्रद्धालुओं के बीच अपनी पहचान नहीं बना पाई।

जिस योजना के जरिए देवघर आने में असमर्थ श्रद्धालु घर बैठे बाबा का प्रसाद पा सकते थे, वह प्रचार-प्रसार की कमी के कारण सीमित दायरे में सिमटकर रह गई है।

न कांवड़ यात्रा का फायदा मिला, न देशभर में पहुंची पहचान

योजना के तहत श्रद्धालु 251 या 501 रुपये का मनीऑर्डर देवघर मुख्य डाकघर भेजकर बाबा बैद्यनाथ धाम का प्रसाद मंगा सकते हैं। इसके बाद डाक विभाग श्रद्धालुओं के पते पर प्रसाद पहुंचाता है।

251 रुपये के पैकेट में करीब 250 ग्राम और 501 रुपये के पैकेट में करीब 500 ग्राम प्रसाद भेजा जाता है। इसमें देवघर का प्रसिद्ध पेड़ा, चूड़ा, भभूत, सिंदूर और पूजा सामग्री शामिल होती है।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि पांच साल में इस सुविधा का लाभ केवल 150 से 200 श्रद्धालु ही उठा पाए हैं।

योजना अच्छी थी, लेकिन पहुंच नहीं बनी

डाक विभाग के अधिकारियों का मानना है कि योजना का अपेक्षित प्रचार नहीं हो पाया, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी ही नहीं मिल सकी।

देवघर मुख्य डाकघर के अधीक्षक एसके मिश्रा ने बताया कि अब योजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। श्रावणी मेले के दौरान होटल, चौक-चौराहों और प्रमुख स्थानों पर प्रचार सामग्री लगाने की तैयारी है।

बाबा का प्रसाद… लेकिन भक्तों तक पहुंचने में रुकावट

श्रद्धालुओं का कहना है कि अगर इस योजना का प्रचार शुरुआत से ही बड़े स्तर पर किया जाता तो देश के हर कोने में बैठे शिव भक्त इसका लाभ उठा सकते थे और डाक विभाग को भी बेहतर राजस्व मिल सकता था।

अब सवाल यह है कि पांच साल तक चली इस योजना को आखिर लोगों तक पहुंचाने में इतनी देरी क्यों हुई? क्या नया प्रचार अभियान बाबा बैद्यनाथ के प्रसाद को देशभर के भक्तों तक पहुंचा पाएगा, यह आने वाला समय बताएगा।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: रजरप्पा धाम में गूंजे मंत्र और शंखनाद, मां छिन्नमस्तिका को अर्पित हुआ छप्पन भोग!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top