9
BREAKING NEWS
कर्मचारियों की मांग भी जरूरी, ग्राहकों की परेशानी भी नहीं—बैंक हड़ताल से पहले संवाद की अपील!सिवान में विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर, दहेज प्रताड़ना के आरोप; आरोपी पक्ष ने बताया मनगढ़ंत!कटिहार में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंकने का आरोप, एसिड अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, छह किशोर डूबे; एक की मौत, दो लापता!औरंगाबाद में करमा पूजा के बाद हादसा, पोखर में डूबीं चार युवतियां; एक की मौत, तीन बचीं!28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, 26-27 की छुट्टी के बाद लगातार 5 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं!भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!
No menu items available
BREAKING
कर्मचारियों की मांग भी जरूरी, ग्राहकों की परेशानी भी नहीं—बैंक हड़ताल से पहले संवाद की अपील!सिवान में विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर, दहेज प्रताड़ना के आरोप; आरोपी पक्ष ने बताया मनगढ़ंत!कटिहार में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंकने का आरोप, एसिड अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, छह किशोर डूबे; एक की मौत, दो लापता!औरंगाबाद में करमा पूजा के बाद हादसा, पोखर में डूबीं चार युवतियां; एक की मौत, तीन बचीं!28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल, 26-27 की छुट्टी के बाद लगातार 5 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं!भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्मचारियों की मांग भी जरूरी, ग्राहकों की परेशानी भी नहीं—बैंक हड़ताल से पहले संवाद की अपील!
3 hours ago
सिवान में विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर, दहेज प्रताड़ना के आरोप; आरोपी पक्ष ने बताया मनगढ़ंत!
4 hours ago
कटिहार में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंकने का आरोप, एसिड अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!
4 hours ago
पटना के बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, छह किशोर डूबे; एक की मौत, दो लापता!
7 hours ago
औरंगाबाद में करमा पूजा के बाद हादसा, पोखर में डूबीं चार युवतियां; एक की मौत, तीन बचीं!
7 hours ago

Bihar News : वेद ग्रुप ने बिहार महिला कबड्डी लीग की विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जन्मोत्सव पर भव्य समारोह!

लखीसराय: पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में 11 से 17 मार्च तक आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग चैम्पियनशिप...

लखीसराय: पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में 11 से 17 मार्च तक आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग चैम्पियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लखीसराय जिले की 13 महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की मुख्य संरक्षिका प्रेम प्रिया कुमारी के 43वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें खेल, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद केक काटकर प्रेम प्रिया कुमारी का जन्मोत्सव मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार सिंहा ने की, जबकि संचालन वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ. ओमप्रकाश ने किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राम लोचन सिंह, संयुक्त सचिव सह मुख्य प्रवक्ता डॉ. ओमप्रकाश, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन शम्भु कुमार, सीनियर वाइस चेयरमैन कृष्णदेव प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनय कुमार तथा इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सम्राट मुख्य रूप से मौजूद थे। इसके अलावा कैमरा मैन मनीष कुमार, नाथ पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र उत्कर्ष कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य पिंटू गुप्ता, दिलीप कुमार तथा रामगढ़ चौक इकाई के प्रखंड अध्यक्ष बिट्टू कुमार सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग चैम्पियनशिप 2026 की विजेता मगध वॉरियर्स टीम की खिलाड़ी लवली कुमारी, अंजली कुमारी एवं प्रियंका कुमारी को सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता सारण स्ट्राइकर्स टीम की आंचल कुमारी, नंदनी कुमारी एवं राजनंदनी कुमारी तथा तीसरे स्थान पर रही सिवान टाइटंस टीम की आशिका शांडिल्य एवं अंजली कुमारी को भी सम्मान मिला। इसके अलावा श्रेया कुमारी, प्रीति कुमारी, लवली, राधिका कुमारी एवं पुष्पांजलि कुमारी को भी मेडल, शॉल, बुके, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 11 बालिका खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही कोच शुभम कुमार, उमेश कुमार एवं खेलो इंडिया स्मॉल कबड्डी ट्रेनिंग सेंटर खगौर के प्रशिक्षक राज कुमार सहनी को भी उनके योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों एवं शिक्षाविदों को भी वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार सिंहा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के साथ-साथ शिक्षा को भी समान रूप से अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों को समय रहते तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले बेटों और बेटियों के लिए उनके संस्थान के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। वहीं जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन शम्भु कुमार ने कहा कि वे कबड्डी खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर समय तैयार रहेंगे।

कार्यक्रम का समापन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सम्राट के धन्यवाद ज्ञापन के साथ देर रात किया गया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बिहार के पियूष राज ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया एथलेटिक्स में गोल्ड जीत एशिया कप और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयनित!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top