28
BREAKING NEWS
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर को बढ़ावा देने की तैयारी, 16 हजार करोड़ निवेश और 12 हजार रोजगार का अनुमान!भागलपुर में कर्मा-धर्मा की खुशियां मातम में बदलीं, एक साथ उठीं पांच मासूमों की अर्थियां!बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा अपना आशियाना, अभियान बसेरा-2 में 3 डिसमिल वासभूमि के लिए ऐसे करें आवेदन!नीतीश के बाद जेडीयू की राह पर चर्चा, ‘जनता दल नीतीश’ नाम की अटकलों के बीच संगठन में गुटबाजी का मुद्दा!
No menu items available
BREAKING
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर को बढ़ावा देने की तैयारी, 16 हजार करोड़ निवेश और 12 हजार रोजगार का अनुमान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!
3 hours ago
बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!
5 hours ago
मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!
5 hours ago
सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!
5 hours ago
सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!
5 hours ago

Bihar News : गरीबी में पला ‘चंद्रदीप’ बना बिहार टॉपर, इंटर आर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल कर रचा इतिहास!

लखीसराय: मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के दम पर शेखपुरा जिले के आलापुर निवासी चंद्रदीप कुमार ने बड़ी सफलता हासिल...

लखीसराय: मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के दम पर शेखपुरा जिले के आलापुर निवासी चंद्रदीप कुमार ने बड़ी सफलता हासिल कर मिसाल कायम की है। बड़हिया प्रखंड स्थित मुद्रिका प्रसाद सिंह +2 उच्च विद्यालय के इस मेधावी छात्र ने इंटरमीडिएट (कला संकाय) परीक्षा में पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया है।

चंद्रदीप कुमार के पिता स्वर्गीय शम्भू पंडित का पहले ही देहांत हो चुका है। पिता के साये के बिना पले-बढ़े चंद्रदीप की परवरिश उनकी मां बच्ची देवी ने बेहद कठिन परिस्थितियों में की। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कभी बाधा नहीं बनने दी। सीमित संसाधनों के बीच पले इस छात्र ने अपनी लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

सबसे खास बात यह है कि चंद्रदीप ने प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक की पूरी पढ़ाई सरकारी विद्यालयों से ही की है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि सरकारी स्कूलों से पढ़कर भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं, यदि मेहनत और संकल्प मजबूत हो।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश ने स्कूल पहुंचकर चंद्रदीप कुमार और उनकी मां को अंगवस्त्र, बुके, कलम, डायरी और मिठाई देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा और सभी ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने भी इस सफलता पर छात्र, प्राचार्य और पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चंद्रदीप जैसे छात्र समाज के लिए प्रेरणा हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे सीख लेनी चाहिए।

अपनी सफलता पर चंद्रदीप ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी ताकत बनाया। उन्होंने सहपाठी छात्रों को संदेश दिया कि वे अनुशासन में रहकर लगातार मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी।

चंद्रदीप आगे भी सरकारी विद्यालय में पढ़ाई जारी रखते हुए भविष्य में कुछ बड़ा करने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देख रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बिहार स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 2026: खेलों के सुनहरे भविष्य की पटकथा लिखेगा बिहार!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top