शेखपुरा: भारतीय जनता पार्टी चेवाड़ा मंडल द्वारा रविवार को सांस्कृतिक भवन बेलदरिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मंटू चौरसिया ने की, जबकि इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रशिक्षण महाअभियान में प्रशिक्षण प्रभारी नवल किशोर पासवान, जिला अध्यक्ष रेशमा भारती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव कुमार सिन्हा, जिला प्रभारी प्रकाश कुमार भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न मोर्चा एवं मंच के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री, सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में वर्ग प्रमुख मंटू चौरसिया, रंजीत चौहान, सुनील सिंह, भीम भादव, अमरेश कुमार, दिवाकर सिंह, प्रमिला देवी और रमाकांत पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

प्रशिक्षण के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह सिद्धांत आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता आती है और संगठनात्मक कौशल के साथ सेवा भाव का भी विकास होता है।

कार्यक्रम में संगठन के इतिहास, कार्य विस्तार, कार्य पद्धति, सरकार की उपलब्धियों और सोशल मीडिया की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कुशल प्रबंधन और योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा की भावना से भरा हुआ है। पार्टी केवल राजनीतिक शक्ति नहीं, बल्कि गहरे वैचारिक सिद्धांतों पर आधारित संगठन है। इस प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को समझने और उसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बरबीघा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ!