12
BREAKING NEWS
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
No menu items available
BREAKING
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!
6 hours ago
115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!
6 hours ago
नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!
6 hours ago
बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!
6 hours ago
रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!
6 hours ago

Jharkhand News : शिक्षक सरकार की आंख, कान और हाथ हैं – CM हेमंत सोरेन ने 1,042 को सौंपे नियुक्ति पत्र!

रांची: राजधानी रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में सोमवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,042...

रांची: राजधानी रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में सोमवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,042 नव चयनित इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव नियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अब केवल नौकरी करने वाले कर्मचारी नहीं, बल्कि राज्य सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड के बच्चों का भविष्य, राज्य का बौद्धिक विकास और शिक्षा की दिशा इन शिक्षकों के ज्ञान, व्यवहार और कार्यशैली पर निर्भर करेगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके कार्य से ही बच्चों का भविष्य तय होता है। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से अपील की कि वे ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

हेमंत सोरेन ने कहा कि नव नियुक्त सहायक आचार्य अब सरकार की आंख, कान और हाथ बनकर कार्य करेंगे और राज्य के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना उनकी बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, ऐसे में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर नागरिक जिम्मेदार बनें और “सिविक सेंस” मजबूत करें तो समाज में बड़ा सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने सरकारी संस्थानों की कमियों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि सुधार की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज की भी है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्कूल से बच्चों के साथ दुर्व्यवहार या अमानवीय व्यवहार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। ऐसी घटनाओं पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने राज्य में लागू “मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (Schools of Excellence)” मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि इससे सरकारी शिक्षा के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए हजारों की संख्या में आवेदन आ रहे हैं, जो बदलाव का संकेत है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस बार 200 से अधिक विज्ञान विषय के शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिससे छात्रों को विज्ञान शिक्षा में बेहतर अवसर मिलेंगे और वे भविष्य में डॉक्टर व इंजीनियर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

कार्यक्रम के अंत में नव नियुक्त सहायक आचार्यों में उत्साह देखा गया और उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand News : सांप के डसने से मौत, फिर भी 12 घंटे ‘चमत्कार’ का इंतजार, हजारीबाग में अंधविश्वास का दर्दनाक सच!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top