19
BREAKING NEWS
जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल; 7 हिरासत में!बाल विवाह के खिलाफ शेखपुरा में ग्राम सभा, नाबालिगों के भविष्य की सुरक्षा का लिया संकल्प!सहरसा में ‘नीतीश संवाद’, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा!कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!गांधी जयंती पर जेल का खुला दरवाजा, 3 सजायाफ्ता बंदी रिहा; अपनों से मिलते ही छलकी आंखें!SKMCH में दिनदहाड़े महिला डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद बदमाश; सुरक्षा पर बड़ा सवाल!धान के खेत में बिछा था मौत का जाल, करंट की चपेट में पति-पत्नी समेत 3 की मौत!
No menu items available
BREAKING
जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल; 7 हिरासत में!बाल विवाह के खिलाफ शेखपुरा में ग्राम सभा, नाबालिगों के भविष्य की सुरक्षा का लिया संकल्प!सहरसा में ‘नीतीश संवाद’, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा!कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!
4 hours ago
जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!
4 hours ago
लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!
4 hours ago
लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!
4 hours ago
बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!
4 hours ago

Bihar: Gen-Z की नब्ज पर तेजस्वी का दांव, 19 अगस्त को राजभवन मार्च से विपक्षी राजनीति में ‘रिटर्न’ की तैयारी!

पटना: लंबे समय तक सदन और सोशल मीडिया की राजनीति तक सीमित रहने के आरोप झेल रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी...

पटना: लंबे समय तक सदन और सोशल मीडिया की राजनीति तक सीमित रहने के आरोप झेल रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब सड़क की राजनीति के मैदान में उतरते दिखाई दे रहे हैं। सिवान छात्र आंदोलन और युवाओं के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने 19 अगस्त को पटना में राजभवन (लोकभवन) मार्च का ऐलान किया है। राजनीतिक गलियारों में इसे सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव की राजनीतिक वापसी और जनाधार बचाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

बांकीपुर उपचुनाव के बाद बदली रणनीति?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति में कई नए संकेत दिए। सबसे बड़ा झटका राजद को तब लगा जब विपक्षी वोटों का एक बड़ा हिस्सा जनसुराज की ओर जाता दिखा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राजद के पारंपरिक MY (मुस्लिम-यादव) वोट बैंक में भी सेंध लगी और इसका असर पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया।

यही वजह है कि अब तेजस्वी यादव युवाओं, छात्रों और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर अधिक आक्रामक रुख अपनाते नजर आ रहे हैं।

Gen-Z की राजनीति को समझने की कोशिश

बिहार और झारखंड में हाल के छात्र आंदोलनों ने यह संकेत दिया है कि नई पीढ़ी सिर्फ चुनावी भाषण नहीं, बल्कि सड़क पर संघर्ष करने वाले नेतृत्व को भी महत्व दे रही है। भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार जैसे मुद्दों पर युवाओं की सक्रियता बढ़ी है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेजस्वी यादव अब उसी युवा असंतोष को राजनीतिक समर्थन में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। सिवान में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई को मुद्दा बनाकर राजद ने सीधे सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

राजभवन मार्च बनेगा शक्ति प्रदर्शन

19 अगस्त को राजद कार्यालय से शुरू होकर राजभवन तक प्रस्तावित मार्च को पार्टी बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है। इसके जरिए राजद यह संदेश देना चाहती है कि वह अभी भी बिहार में सबसे मजबूत विपक्ष है और जनसुराज जैसी नई राजनीतिक ताकतों को खुला मैदान नहीं छोड़ेगी।

जनसुराज की चुनौती से बढ़ी बेचैनी

प्रशांत किशोर की जनसुराज के उभार ने बिहार की विपक्षी राजनीति का समीकरण बदल दिया है। बांकीपुर उपचुनाव में मिले समर्थन ने यह संकेत दिया कि पारंपरिक राजनीतिक दलों के वोट बैंक में भी बदलाव की संभावना है।

ऐसे में राजद के सामने सिर्फ सत्तारूढ़ गठबंधन ही नहीं, बल्कि विपक्षी राजनीति में अपनी जगह बचाने की चुनौती भी खड़ी हो गई है।

19 अगस्त पर टिकी निगाहें

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 19 अगस्त का मार्च केवल एक विरोध कार्यक्रम नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव की राजनीतिक सक्रियता, संगठन की ताकत और युवाओं के बीच उनकी स्वीकार्यता की भी परीक्षा होगा। अगर बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरते हैं, तो यह राजद के लिए सकारात्मक संकेत माना जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: हर घर तिरंगा कार्यक्रम में राष्ट्रगान अटका, वंदे मातरम् भी हुआ बाधित; DM समेत तमाम अधिकारी रहे मौजूद, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top