16
BREAKING NEWS
बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे...किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!
No menu items available
BREAKING
बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे…किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!
2 hours ago
बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?
2 hours ago
नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!
2 hours ago
नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!
2 hours ago
नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!
3 hours ago

Jharkhand: टेरर फंडिंग पर ED का बड़ा प्रहार, लातेहार से जुड़े मामले में 3.87 करोड़ की 11 संपत्तियां कुर्क!

रांची: टेरर फंडिंग के एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड में बड़ी कार्रवाई की है। रांची जोनल...

रांची: टेरर फंडिंग के एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड में बड़ी कार्रवाई की है। रांची जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत करीब 3.87 करोड़ रुपये मूल्य की 11 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है।

ईडी की कार्रवाई लातेहार के चर्चित माओवादी हमले और लेवी वसूली से जुड़े मामले में की गई है। एजेंसी के अनुसार, यह मामला संतोष कंस्ट्रक्शन और उससे जुड़े कई लोगों से संबंधित है, जिनमें संतोष कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार उर्फ सोनू सिंह, मनीष कुमार, बैजनाथ गंझू, राजेश कुमार गंझू और रविंद्र गंझू के नाम शामिल हैं।

4 जवानों की हत्या वाले हमले से जुड़ा मामला

जांच एजेंसी के मुताबिक, मामले की शुरुआत लातेहार के चंदवा थाना में दर्ज दो प्राथमिकी से हुई थी, जिसकी जांच बाद में एनआईए ने संभाली। इनमें से एक मामला वर्ष 2019 में लुकुइया मोड़ पर हुए माओवादी हमले से जुड़ा है, जिसमें झारखंड पुलिस के चार जवान शहीद हुए थे।

दूसरा मामला कथित तौर पर माओवादी संगठन को दी गई 5 लाख रुपये की लेवी से जुड़ा बताया गया है। ईडी का आरोप है कि अपराध से अर्जित धन को संपत्तियों में निवेश कर वैध बनाने की कोशिश की गई।

7.16 करोड़ की अवैध कमाई का दावा

ईडी के अनुसार, जांच में करीब 7.16 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला है। एजेंसी का कहना है कि इसमें से 2.69 करोड़ रुपये नकद पहले ही एनआईए बरामद कर चुकी थी, जबकि बाकी राशि को कंपनी में निवेश और संपत्तियों की खरीद के जरिए खपाने का प्रयास किया गया।

ईडी ने आरोप लगाया है कि संपत्तियों की खरीद में कम मूल्य की रजिस्ट्री और नकद लेन-देन का सहारा लिया गया। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top