9
BREAKING NEWS
आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया चक्कर; कार्यक्रम स्थल पर मची हलचल!दुर्गा पूजा में अनोखी रस्म; घर-घर स्वागत, अनाज और दान; टोली के गुजरने पर रास्ते में लेटते हैं लोग!न गाड़ी, न ट्रॉली… 16 कहारों के कंधे पर मां की विदाई, शेखपुरा में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा!बिहार का अनोखा गांव, जहां दशहरा पर राम-रावण युद्ध में दिखती है सदियों पुरानी परंपरा!किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!
No menu items available
BREAKING
आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया चक्कर; कार्यक्रम स्थल पर मची हलचल!दुर्गा पूजा में अनोखी रस्म; घर-घर स्वागत, अनाज और दान; टोली के गुजरने पर रास्ते में लेटते हैं लोग!न गाड़ी, न ट्रॉली… 16 कहारों के कंधे पर मां की विदाई, शेखपुरा में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा!बिहार का अनोखा गांव, जहां दशहरा पर राम-रावण युद्ध में दिखती है सदियों पुरानी परंपरा!किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!
10 hours ago
मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!
10 hours ago
मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!
10 hours ago
बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!
10 hours ago
9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!
10 hours ago

Bihar: अररिया में पूर्व भाजपा विधायक से जुड़े कामत से गांजा बरामद, 158 किलो मादक पदार्थ जब्त!

अररिया: जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।...

अररिया: जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी के दौरान करीब 158 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 49 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कुसियारगांव पंचायत स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क के गेट नंबर-02 के पास एनएच-27 किनारे स्थित एक कामत में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक के नेतृत्व में छापेमारी की।

तलाशी के दौरान कच्चे मकान में रखी ट्रंक से चार बोरी और पुआल के ढेर से दो बोरी गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अवधेश ऋषिदेव के रूप में हुई है। वहीं कामत में रहने वाले अन्य लोग पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए।

पूर्व विधायक से जुड़े कामत पर छापेमारी

पुलिस के अनुसार जिस कामत से गांजा बरामद किया गया है, वह नरपतगंज के पूर्व भाजपा विधायक जय प्रकाश यादव और उनके भाई की जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और किसी भी व्यक्ति की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार कामत की देखरेख के लिए अवधेश ऋषिदेव को रखा गया था, जो अपनी मां और पत्नी के साथ वहीं रहता था। पुलिस का कहना है कि छापेमारी के बाद केयरटेकर मोबाइल बंद कर फरार हो गया है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा बरामद किया गया है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस अब गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बिहार का बेटा बना ब्रिटेन का AI मंत्री… जानिए कनिष्क नारायण की इंस्पायरिंग कहानी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top