12
BREAKING NEWS
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
No menu items available
BREAKING
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!
8 hours ago
115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!
8 hours ago
नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!
8 hours ago
बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!
9 hours ago
रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!
9 hours ago

Bihar: मंत्री के गढ़ में ‘बेघर’ खाकी; टपकती छत, भीगती केस डायरी और खतरे के साये में ड्यूटी!

गोपालगंज: बिहार में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और हाईटेक बनाने के दावों के बीच गोपालगंज के भोरे थाने की तस्वीर...

गोपालगंज: बिहार में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और हाईटेक बनाने के दावों के बीच गोपालगंज के भोरे थाने की तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है। हालात ऐसे हैं कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी खुद जर्जर भवन और टपकती छत के नीचे ड्यूटी करने को मजबूर हैं। बारिश होते ही थाना परिसर की बदहाली खुलकर सामने आ जाती है, जहां फाइलों से लेकर पुलिसकर्मियों की सुरक्षा तक संकट में पड़ जाती है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि यह थाना उसी भोरे विधानसभा क्षेत्र में स्थित है, जिसका प्रतिनिधित्व बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री सुनील कुमार करते हैं। मंत्री सुनील कुमार पूर्व में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक (डीजी) भी रह चुके हैं। इसके बावजूद उनके अपने क्षेत्र का थाना भवन वर्षों से बदहाली की मार झेल रहा है।

करीब 46 वर्ष पुराने थाना भवन की दीवारें कमजोर हो चुकी हैं और छत जगह-जगह से टपकती है। बारिश के दौरान पानी सीधे कमरों में भर जाता है, जिससे महत्वपूर्ण केस डायरी, सरकारी दस्तावेज और रिकॉर्ड भीगकर खराब हो रहे हैं। पुलिसकर्मी हर दिन हादसे की आशंका के बीच काम कर रहे हैं।

थाने की स्थिति सिर्फ भवन तक सीमित नहीं है। परिसर में जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हर साल कई पुलिसकर्मी डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में जवानों को कानून-व्यवस्था के साथ-साथ अपनी सेहत की लड़ाई भी लड़नी पड़ रही है।

चौंकाने वाली बात यह है कि कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समय-समय पर थाना परिसर का निरीक्षण कर चुके हैं। जर्जर भवन की रिपोर्ट भी कई बार भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक नए भवन निर्माण या व्यापक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सुरक्षा देने वाली खाकी ही असुरक्षित माहौल में काम करने को मजबूर हो, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। अब पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की मांग है कि भोरे थाने के लिए जल्द नया भवन बनाया जाए, ताकि कानून की रक्षा करने वाले जवान सुरक्षित वातावरण में अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: आज़ादी के जश्न से पहले मुजफ्फरपुर में अपराधियों की शामत, पुलिस ने 342 अपराधी को गिरफ्तार, मचा हड़कंप!

कुमार प्रदीप, गोपालगंज (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top