लखीसराय: पटना-मुंगेर राष्ट्रीय उच्च पथ पर विद्यापीठ-गढ़ी विशनपुर के पास सोमवार दोपहर एक युवक किऊल नदी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और NDRF की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई।
बताया जा रहा है कि युवक अपने परिजनों के साथ पुल के रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान वह नदी में चला गया और तेज बहाव के बीच लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
पुलिस और NDRF की टीम नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश अभियान चला रही है। नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
बताया गया कि युवक नवादा जिले के डुमरामा का रहने वाला था और गुजरात के वडोदरा में पढ़ाई करता था। उसके माता-पिता लखीसराय में किराये के मकान में रहते हैं।
समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। पुलिस और NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई थी।
ये खबर भी पढ़े: बाढ़ राहत पर ‘अपनों’ से ही आर-पार, लौरिया विधायक ने दिया धरने का अल्टीमेटम!
