21
BREAKING NEWS
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
No menu items available
BREAKING
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!
19 minutes ago
115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!
33 minutes ago
नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!
41 minutes ago
बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!
49 minutes ago
रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!
55 minutes ago

नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!

जापान: भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। मंगलवार को महिलाओं...

जापान: भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। मंगलवार को महिलाओं के ट्रैप इवेंट के फाइनल में नीरू ने 30 में से 28 निशाने सटीक लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स के महिला ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं।

नीरू ने फाइनल में शुरुआत से ही शानदार लय बनाए रखी। उनके 28 सफल निशानों ने उन्हें शीर्ष स्थान दिलाया। चीन की सन यूनोंग 26 अंक के साथ दूसरे और कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक 21 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

टीम इवेंट में भी भारत का दमदार प्रदर्शन

नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय महिला टीम ने ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। भारतीय टीम ने कुल 328 अंक हासिल किए। चीन ने 346 अंक के साथ गोल्ड और कुवैत ने 325 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

टीम इवेंट में नीरू ने 118 अंक बनाकर भारत को पदक की दौड़ में मजबूत स्थिति दिलाई। आशिमा ने 106 और मनीषा कीर ने 104 अंक हासिल किए।

भारत के खाते में 5 गोल्ड समेत 47 मेडल

नीरू का स्वर्ण एशियन गेम्स 2026 में भारत का पांचवां गोल्ड मेडल है। भारत के कुल पदकों की संख्या अब 47 हो गई है, जिसमें 5 स्वर्ण, 21 रजत और 21 कांस्य पदक शामिल हैं।

शूटिंग में भारत के पदकों की संख्या भी 14 पहुंच गई है। इनमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

बॉक्सिंग में भी भारत को बड़ी कामयाबी

एशियन गेम्स के इसी दिन बॉक्सिंग में भी भारत के लिए अच्छी खबर आई। अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन फजलिद्दीन एरकिनबोएव को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

वहीं, परवीन हुड्डा ने महिला 65 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की शू ली को 5-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। नरेंदर को पुरुषों के 90 किलोग्राम से अधिक वर्ग के सेमीफाइनल में हार मिली, लेकिन उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया।

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है और शूटिंग के बाद बॉक्सिंग व तीरंदाजी में भी भारत की पदक उम्मीदें मजबूत बनी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़े: बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top