3
BREAKING NEWS
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें… जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!
10 hours ago
हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!
10 hours ago
इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!
10 hours ago
मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!
1 day ago
घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!
1 day ago

‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!

पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में आयोजित चौथी राजा कर्ण बिहार स्टेट तीरंदाजी चैम्पियनशिप ‘लक्ष्य’ 2026 में गया के खिलाड़ियों...

पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में आयोजित चौथी राजा कर्ण बिहार स्टेट तीरंदाजी चैम्पियनशिप ‘लक्ष्य’ 2026 में गया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। 27 से 29 सितंबर तक चल रही इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे तीरंदाज अपनी प्रतिभा और सटीक निशाने का प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में गया के खिलाड़ियों ने कई आयुवर्ग में शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करायी।

बिहार में तीरंदाजी की नई प्रतिभाओं को पहचान देने और खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे दिन भी अलग-अलग वर्गों में मुकाबले हुए, जिसमें गया के तीरंदाजों ने कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने दूसरे दिन के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में गया के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, एकाग्रता और निशानेबाजी का प्रदर्शन किया।

अंडर-13 इंडियन राउंड बालक वर्ग में गया के श्रींजय नारायण ने पहला स्थान हासिल किया। गया के ही आयुष कुमार दूसरे और पुरुषोत्तम शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह इस वर्ग के तीनों स्थानों पर गया के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया।

अंडर-13 इंडियन राउंड बालिका वर्ग में भी गया के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। गया की वैष्णवी करण ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि MATC गया की अभिलाषा कुमारी दूसरे और गया की अनन्या केशरी तीसरे स्थान पर रहीं।

रिकर्व राउंड के बालक वर्ग में MATC गया के अथर्व सम्राट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। गया के अश्विन कुमार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रोहतास के नचिकेता सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रिकर्व राउंड बालिका वर्ग में भारती गया की आराध्या ने बाजी मारी। रोहतास की गार्गी सिन्हा दूसरे और गया की हर्षिका रानी तीसरे स्थान पर रहीं।

कंपाउंड राउंड बालक वर्ग में पटना के खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा। पटना के अयान राज ने पहला और आदित्य राज ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि भोजपुर के रॉक सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन के परिणामों से यह भी स्पष्ट हुआ कि बिहार के विभिन्न जिलों में तीरंदाजी को लेकर खिलाड़ियों के बीच रुचि लगातार बढ़ रही है। युवा तीरंदाजों ने अलग-अलग वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश की।

अब प्रतियोगिता के अंतिम दिन 29 सितंबर को अंडर-15, सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। इन सभी आयुवर्गों में इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड राउंड की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। अंतिम दिन होने वाले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों में खासा उत्साह है।

राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता के माध्यम से उभरते तीरंदाजों को प्रतिस्पर्धी माहौल मिलने के साथ अपनी प्रतिभा को परखने का अवसर भी मिल रहा है। गया के खिलाड़ियों के लगातार बेहतर प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में जिले की मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी है।

ये खबर भी पढ़े: 35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top