3
BREAKING NEWS
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें… जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!
10 hours ago
हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!
11 hours ago
इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!
11 hours ago
मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!
1 day ago
घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!
1 day ago

Jharkhand: JPSC घोटाले में CID के रडार पर 7 आरोपी, गिरफ्तारी के लिए झारखंडभर में ताबड़तोड़ छापेमारी!

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख...

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। मामले की जांच कर रही सीआईडी ने सात वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राज्यभर में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। रांची, पलामू, बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह समेत कई जिलों में जांच एजेंसी की टीम लगातार दबिश दे रही है।

CID थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत दर्ज मामले में जांच एजेंसी उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिन पर परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी और अनियमितता से जुड़े होने का संदेह है। हालांकि अब तक सातों आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन CID का दावा है कि उनकी तलाश लगातार जारी है।

जांच एजेंसी के रडार पर रांची, पलामू, बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह के रहने वाले सात लोग हैं। इन सभी की भूमिका को लेकर CID अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। एजेंसी का मानना है कि इन आरोपियों तक पहुंचने से पूरे नेटवर्क और कथित गड़बड़ी की परतें खुल सकती हैं।

इस बीच जांच का सबसे अहम हिस्सा OMR कार्बन कॉपी की स्क्रूटनी को माना जा रहा है। CID की विशेष टीम परीक्षा में इस्तेमाल हुई OMR कार्बन कॉपियों का मिलान कर रही है। माना जा रहा है कि इसी प्रक्रिया से यह स्पष्ट हो सकेगा कि परीक्षा में किस स्तर पर और किस प्रकार की अनियमितताएं हुईं।

सूत्रों के अनुसार, OMR जांच से कई ऐसे तथ्य सामने आ सकते हैं जो अब तक जांच के दायरे से बाहर थे। यही कारण है कि CID ने तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।

JPSC परीक्षा को लेकर पहले से ही राज्यभर के अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी और सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में CID की कार्रवाई को इस मामले में एक बड़ी और महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि फरार आरोपी कब तक गिरफ्त में आते हैं और OMR जांच से कौन-कौन से नए खुलासे सामने आते हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नवादा में किशोरी की मौत बनी रहस्य, कब्र से शव निकालकर जांच में जुटी पुलिस!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top